अखिलेश यादव जम्हूरियत के तर्जुमान है

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 15 जनवरी 2020 को सीतापुर में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। लहरपुर में कल अखिलेश यादव की ऐतिहासिक सभा हुई जिसमें कल्पनातीत भीड़ उमड़ी। नौजवान, किसान, बच्चे, बूढ़े, महिलाएं दूर-दूर से पार्टी के झण्डे लिए अखिलेश यादव जिन्दाबाद के नारे लगाते सभास्थल पर आते रहे। उनकी कार के पीछे भी लोग भाग रहे थे। रास्ते में स्वागत और सभा की संख्या जोड़ ले तो करीब एक लाख से ज्यादा लोग थे। लोगों का कहना था कि अखिलेश यादव जम्हूरियत के तर्जुमान है। कल लहरपुर के सबसे बड़े मैदान में तिल रखने को जगह नहीं बची थी।

अखिलेश यादव लहरपुर पूर्व सांसद, हरगोविन्द वर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस मौके पर स्वर्गीय हरगोविन्द वर्मा के पुत्र पूर्व विधायक अनिल वर्मा, जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, विधायक नरेन्द्र वर्मा, पूर्व विधायकगण निर्मल वर्मा, रामपाल राजवंशी, अनूप गुप्ता, झीनबाबू के अतिरिक्त राजेन्द्र चौधरी, प्रो अली, गीता सिंह, शमीम कौसर सिद्दीकी, विकास यादव, दिग्विजय सिंह देव, फिदाहुसैन अंसारी, भी उपस्थित थे।

अखिलेश यादव ने 50 हजार से अधिक की विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी की इस वर्ष 150वीं जयंती मनाई गई है। उनका सत्य-अहिंसा का रास्ता था। वह त्याग के हामी थे। भाजपा सत्य-अहिंसा के रास्ते से भटक गई है और भोगवादी बन गई है। भाजपा भारत की गरिमा गिरा रही है। उसके राज्य में न्याय नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था चौपट है। नोटबंदी, जीएसटी, एनपीआर में देश को उलझा दिया गया है।

यादव ने कहा कि भाजपा इसकी व्यवस्था करती है कि समाज में अमनचैन न रहे। उसका रास्ता हिंसा का है। सत्य से उसे नफरत है। संविधान से खिलवाड़ करना उनका तरीका है। भाजपा भाईचारा खत्म कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा नेता शहरों के बाद अब नदियों के नाम बदलने का खेल खेल रहे हैं। इससे नौजवानों को क्या हासिल होगा? इससे न रोजगार मिलेगा और नहीं भविष्य संवरेगा। बाहर से निवेश नहीं आया है। उद्योग धंधे बंद है।

भाजपा किसानों को लाभ नहीं देना चाहती है। किसान बदहाल है। खेत नहीं बच रहे हैं। डीजल-पेट्रोल मंहगा है। धान-गन्ना किसान परेशान है। एक्सप्रेस-वे पर मंडिया नहीं बनी। प्रधानमंत्री जी मंहगा चश्मा-सूट पहनते हैं, वे आजादी छीन रहे हैं जबकि दूसरे गुजरात के गांधी जी ने हमें आजादी दिलाई। भाजपा सद्भाव की दुश्मन है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वे एनपीआर का फार्म नहीं भरेंगे। उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री की कोई भूमिका नहीं बची है। प्रशासन पंगु है। मंत्रियों में तालमेल नही है। जनता के काम नहीं हो रहे है। भाजपा विधायक भी असंतुष्ट है। समाजवादी पार्टी ने लैपटाॅप बांटे, भाजपाई शौचालय बनवाने में जुटे हैं।

यादव ने कहा कि भाजपा का शीर्घ नेतृत्व दो ट्रक सुरक्षाकर्मियों के साये में चलता हैं। जनता की सुरक्षा से उनका कोई मतलब नहीं है। प्रदेश में कानूनव्यवस्था चैपट है। महिलाएं-बच्चियां तक दुष्कर्म की शिकार हो रही है। उन्होंने कहा लगता है घूसखोरी और रिश्वतखोरी छुपाने के इरादे से ही भाजपा सरकार ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की है।

यादव ने बिसवां में हजरत गुलजार शाह रहमतुल्ला अलैह की मजार पर चादर चढ़ाई। यहां मजार पर श्री अब्दुल अतीक और मौलाना अनवार हुसैन भी थे। उन्होंने 2022 में उनकी जीत के लिए दुआ की। यहां सूफी संतो की धरती से सद्भाव-भाईचारे का पैगाम प्रसारित होता है।

अखिलेश यादव ने शंकर के पत्थर शिवाला मंदिर पर पूजा अर्चना की। इसके उपरांत वे अफजाल कौशर के महमूदाबाद रोड़ स्थित सांई मोटर शोरूम भी गए। महमूदाबाद में अखिलेश यादव ने उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। यहां विधायक नरेन्द्र वर्मा तथा जिला पंचायत सीतापुर के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा ने उनका स्वागत किया।

अखिलेश यादव का लखनऊ से जाते हुए इंजीनियरिंग कालेज, लखनऊ पर विजय यादव, गोमती यादव, पूर्व विधायक ने और कमला यादव एवं राम सिंह राणा ने अपने तमाम साथियों के साथ स्वागत किया।

बख्शी का तालब में विदेश यादव, सुभाष यादव, दिनेश कुमार सिंह, सागर यादव ने, अटरिया में नरेन्द्र वर्मा और विशाल वर्मा, सिधौली सीमा पर प्रधान अंशू शर्मा, सिधोली में पूर्व विधायक मनीष रावत और अमर सिंह बबलू ने भी स्वागत किया। रास्ते में पूर्व सांसद सुशीला सरोज और अध्यक्ष जिला पंचायत सीतापुर जितेन्द्र यादव ने स्वागत किया। सीतापुर से पहले टोलप्लाजा पर आनन्द भदौरिया और राधेश्याम जायसवाल ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ स्वागत किया। सरैयां पर दिग्विजय सिंह देव तथा विनय यादव ने अपने नेता का स्वागत किया।

खैराबाद में सचिन जायसवाल, हाजी जलीस अहमद अंसारी ने स्वागत किया। आफाक दरी की फैक्ट्री में, कसरैला रेलवे क्रासिंग में तथा मेंहदीपुरवा में पूर्व सांसद मुख्तार अनीस, जहीर अब्बास, ने अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। हाजी जावेद के भट्ठा पर भी स्वागत हुआ।

अखिलेश यादव की सीतापुर से लखनऊ वापसी में हरदोई चुंगी सीतापुर में आनन्द भदौरिया, विवेक वर्मा एवं चंद्र प्रकाश शर्मा ने कुर्सी में फरीद महफूज किदवई पूर्व मंत्री तथा एमएलसी राजेश यादव राजू ने और रीवां शीवां चौकी, बाराबंकी में पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप तथा सुरेश यादव एमएलए ने स्वागत किया। यद्यपि अखिलेश जी चार घंटे देरी से पहुंचे खराब मौसम और बारिश के बावजूद भारी भीड़ उनका इंतजार करती रही। अनवारी गांव में प्रधान बद्दूपुर हाफिज अंसार तथा चौधरी अदनान ने, बेहटा बाजार में श्री सुभाष यादव ने गुडम्बा में प्रेमलता यादव के अलावा टेढ़ी पुलिया लखनऊ में सिमरन खां और विभा शुक्ला ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया।


epmty
epmty
Top