विधानसभा चुनाव जीत सपा करेगी गेम चेंज

विधानसभा चुनाव जीत सपा करेगी गेम चेंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज दावा किया कि अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव जीत कर गेम चेंज करेगी।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और कहा कि राज्य के मतदाता अब समाजवादी पार्टी की सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में मंहगाई रूकेगी नहीं, खेती बर्बाद हो चुकी है और उद्योग लगने की गुंजायश नहीं। समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर उत्तर प्रदेश का गेमचेंज कर देगी।

समाजवादी पार्टी की सरकार में रोजगार के लिए काम होगा। आज राजनीति महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुकी है। आने वाले समय में गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और अगड़े-पिछड़े सभी की उम्मीदें समाजवादी पार्टी पर टिकी हैं। समाजवादी पार्टी ही भाजपा का मुकाबला कर सकती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने भाजपा सरकार के 5 बजट देखे हैं। भाजपा ने जो वादे किए थे और अपने संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की थी वे सब भुला दिए गए हैं। किसानों की आय दुगनी करने की बात भाजपा नेतृत्व ने जगह-जगह की थी लेकिन उसी दल के नेता ऐसा कानून लाए हैं जो किसानों के लिए 'डेथ वारंट' है।

epmty
epmty
Top