सपा अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

सपा अध्यक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये और आरोप लगाया कि खुले आम सत्ता संरक्षित अपराध हो रहे हैं।

हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं से आम जनता में दहशत व्याप्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। व्यापारियों का जान-माल सुरक्षित नहीं है। महिलाओं में असुरक्षा व्याप्त हो गयी है। उन्होंने हाल ही में हुई कुछ आपराधिक घटनाओं का व्योरा भी दिया । प्रयागराज के धूमनगंज में छेड़छाड़ का विरोध कर रहे फौजी की हत्या और ग्रेटर नोएडा में अपहृत बच्चे की हत्या कर दी गई। इसके अलावा औरैया में सर्राफ की गोली मार कर हत्या एवं लूट की घटनाएं उत्तर प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। बदहाल कानून व्यवस्था का आलम यह है कि पुलिस के अधिकारियों पर भी हमले होने लगे हैं। सरकार के पास दृढ़ इच्छाशक्ति का अभाव है। भाजपा सरकार सूबे में शांति व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह विफल हो गयी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में कानून का शासन बनाये रखने के लिए अनेक सुधार किए गए थे। लेकिन उत्तर प्रदेश में बीते चार वर्ष में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस मशीनरी शिथिल हो गई है।

epmty
epmty
Top