रोहिणी अदालत में गोलीबारी मामले में सुरक्षा चूक : आप

रोहिणी अदालत में गोलीबारी मामले में सुरक्षा चूक : आप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रोहिणी अदालत में शुक्रवार दोपहर हुई गोलीबारी में सुरक्षा चूक पर सवाल उठाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि दिल्ली पुलिस प्रमुख की नियुक्ति में केंद्र के पक्षपात के कारण यह घटना हुई है।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की ओर इशारा करते हुए कहा, "केंद्र सरकार ने सभी नियमों को दरकिनार करते हुए अपने पसंदीदा अधिकारी को नियुक्त किया है।" यह एक बड़ी सुरक्षा चूक है, खासकर जब पुलिस को पहले से ही इस मामले की जानकारी थी।

उन्होंने इस घटना को 'अभूतपूर्व' बताते हुए कहा कि उच्च न्यायालय को मामले का स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को इस मामले में तलब किया जाना चाहिए।

गाैरतलब है कि यह घटना रोहिणी कोर्ट में हुई जब एक बदमाश जितेन्द्र मान गोगी को एक जज के सामने पेश किया जा रहा था तभी उसके प्रतिद्वंदी गुट टिल्लू गिरोह के दो बदमाश अदालत में वकील की ड्रेस में थे और उन्होंने भरी अदालत में जितेन्द्र मान को कई गाेलियां मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जिसकी जिम्मेदारी संयुक्त पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव को दी गई है।


वार्ता

epmty
epmty
Top