डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें-कांग्रेस का प्रदर्शन-पुलिस का लाठीचार्ज

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतें-कांग्रेस का प्रदर्शन-पुलिस का लाठीचार्ज

बरेली। देश में दिनों-दिन पेट्रोज-ड़ीजल के बढ़ते दामों को लेकर आम जनता में काफी गुस्सा है। कोरोना काल के बीच आम आदमी की आय घटी है तो वही सरकार अपनी आय को किसी भी सुरत में कम करना नही चाहती। तेल के बढते दामो को लेकर सरकार के खिलाफ अगर कोई आवाज उठाता है तो उसको कोरोना के नियमों का हवाला दिया जाता है।

पेट्रोल व डीजल के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट की ओर बढ़ने पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ता भिड़ गए, जिस पर पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक वहां से हटाकर गिरफ्तार करते हुए पुलिस लाइंस भेज दिया। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। उसके बाद वहां से जैसे ही कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया। धक्का मुक्की होने पर कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। जब वे लोग नहीं माने तो गिरफ्तार करते हुए वहां से उठाकर पुलिस लाइंस भेज दिया।

बरेली जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप के नेतृत्व में रविवार को शेरगढ़ ब्लॉक व मीरगंज ब्लॉक में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर कोरोना किट का वितरण किया गया। इस दौरान ब्लॉक के अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्षों को क्षेत्र में एक भी व्यक्ति कोरोना किट से वांक्षित नहीं रहना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भाजपा सरकार को केवल कुछ बड़े लोगों के अलावा किसी की कोई चिंता नहीं है। जिसे जनता देख रही है। इस दौरान चेयरमैन इल्यास अंसारी, जिला उपाध्यक्ष ताराचन्द चैधरी, मनोज शर्मा, रामपाल माली, नदीम अंसारी, राज शर्मा आदि मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top