प्रियंका का कमाल- पहुंची चाय बगान- तोड़ी पत्तियां

प्रियंका का कमाल- पहुंची चाय बगान- तोड़ी पत्तियां

गुवाहाटी। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस समय असम के दौरे पर हैं। वह लगातार असम में पार्टी को मतदाताओं के बीच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रचार कर रही हैं।



असम के दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने दूसरे दिन मंगलवार को तेजपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने से पहले चाय बागानों में पहुंचकर महिला मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा अपने एक अलग ही अंदाज में दिखाई दी। महिला मजदूरों के बीच पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने माथे पर टोकरी रखी और मजदूरों की तरह बागानों में चाय की पत्तियां तोड़ी। चाय बागानों में महिला मजदूरों के बीच काफी समय बिताने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि असम की बहुरंगी संस्कृति ही यहां की शक्ति है।


असम की यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर मैंने बहुत ही अच्छा महसूस किया है। असम की इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत को बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव को अपने बीच पाकर चाय बागान मजदूर महिलायें काफी प्रफुल्लित दिखाई दी। महिला मजदूरों ने प्रियंका गांधी वाड्रा को चाय की पत्तियों को तोडकर उन्हें सिर पर टंगी टोकरी में डालने का तरीका भी बताया। इसके बाद कांग्रेस महासचिव ने काफी समय तक टोकरी में चाय की पत्तियां तोडकर डाली।


गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को असम में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंची थी। वहां पहुंचने के तुरंत बाद ही प्रियंका गांधी वाड्रा असम के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर पहुंची और वहां पर पूजा अर्चना की। मंदिर का पुनर्निर्माण 1565 में राजा नर नारायण द्वारा किया गया था और यह भारत के 51 पवित्र स्थलों में से एक प्रमुख है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर का भी दौरा किया यहां उन्होंने चाय बागानों में काम करने वाले स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक झूमर नृत्य भी किया।

epmty
epmty
Top