बोलीं प्रियंका- बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति

बोलीं प्रियंका- बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति

दिसपुर। असम में चुनाव प्रचार के लिए दो दिनों के दौरे पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि असम की बहुरंगी संस्कृति ही यहां की शक्ति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस असम के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।


प्रियंका गांधी असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज उन्होंने गुवाहटी स्थित मां कामाख्या के दर्शन के साथ दिन का शुभारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने चाय जनजाति के साथ नृत्य का लुत्भ उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर अब आंदोलन किया जायेगा। वहीं उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से मिलकर महसूस किया है कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और विरासत को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी असम के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके पूरी तरह से साथ है।

असम की संस्कृति और वहां के लोगों से जुड़कर उन्होंने चुनाव प्रचार का कार्य शुरू कर दिया है। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव के मद्देजर प्रियंका गांधी ने सर्वप्रथम असम का दौरा किया है। मंगलवार को वे असम में बड़ी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। आज पहले ही दिन उन्होंने असम की जनजाति से जुड़कर उनके साथ नृत्य किया।

epmty
epmty
Top