वाराणसी पहुंची प्रियंका, सत्संग के लिए हुई रवाना

वाराणसी पहुंची प्रियंका, सत्संग के लिए हुई रवाना

वाराणसी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा विमान से वाराणसी पहुंची। जहां कांग्रेस नेता का कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को एकता और पार्टी की मजबूती का मूल मंत्र देकर प्रियंका गांधी वाड्रा संत शिरोमणि रविदास महाराज की जन्म स्थली के लिए रवाना हो गई।


शनिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव विमान में सवार होकर वाराणसी पहुंची। जहां सवेरे से जमा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही कांग्रेस नेता का गर्मजोशी के साथ माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। इस दौरान अपनी मंद-मंद मुस्कान के लिए विख्यात प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथ हिलाकर कांग्रेसजनों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें एकता के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का मूल मंत्र दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मस्थली की ओर रवाना हो गई। जहां कांग्रेस नेता संत रविदास जयंती के उपलक्ष में आयोजित किए जा रहे सत्संग में शामिल होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दूसरी बार संत रविदास के मंदिर में मत्था टेकने पहंुच रही हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि प्रियंका गांधी 27 फरवरी को सुबह में संत रविदास के मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी।

इसके साथ ही सत्संग स्थल पर संत निरंजन दास से आशीर्वाद भी लेंगी। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा का संत रविदास मंदिर में यह दूसरा दौरा है। इसके पहले भी वह पिछले साल 2020 में भी संत रविदास का आशीर्वाद लेने काशी आई थीं।

उस दौरान उन्होंने दोबारा आने का वायदा भी किया था। संत रविदास की जन्मस्थली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई हस्तियों ने अभी तक शीश नवाया है।

epmty
epmty
Top