प्रियंका ने प्रतिज्ञा यात्रा को दिखाई हरी झंडी-महिलाओं संग खाई जलेबियां

प्रियंका ने प्रतिज्ञा यात्रा को दिखाई हरी झंडी-महिलाओं संग खाई जलेबियां

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बाराबंकी से हम वचन निभाएंगे प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत करते हुए पार्टी की ओर से प्रदेशवासियों की सुविधाओं के लिए 7 प्रतिज्ञाओं को सरकार आने पर पूरी करने का ऐलान किया है।

शनिवार को बाराबंकी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हम वचन निभाएंगे प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत के लिए हरी झंडी दिखाते हुए कहा है कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो छात्राओं को स्मार्टफोन एवं स्कूटी दी जाएगी। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट वितरित किए जाएंगे। सरकार आने पर किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा। किसानों को धान के दाम 25 सौ रूपये कुंटल और गन्ने के दाम 400 रूपये प्रति कुंतल दिए जाएंगे। बिजली का बिल सब का आधा कर दिया जाएगा और कोरोना काल के बकाए को साफ कर दिया जाएगा। सरकार आने पर कोरोना की आर्थिक मंदी को दूर करते हुए प्रत्येक परिवार को 25000 रूपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा युवाओं को 2000000 सरकारी नौकरियां भी दी जाएगी। इससे पहले लखनऊ से बाराबंकी जाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जब दोपहर को निकली तो रास्ते में तमरेशपुर गांव के पास खेतों में काम कर रही महिलाओं से प्रियंका गांधी वाड्रा मिली और काम कर रही महिलाओं के बीच खेत के भीतर ही बैठ गई। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों से प्रियंका गांधी वाड्रा को जलेबियां भी खिलाई। प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा है कि मैं महिलाओं से उनकी परिस्थितियों को समझना चाहती थी। यह जानना जा रही थी कि वह अपनी बेटियों की परवरिश किस प्रकार से कर रही है और क्या वह उन्हें शिक्षित करने में सक्षम है। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने माइक ले लिया। इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि अब महिलाएं माइक भी संभालेंगी और सत्ता भी। तकरीबन 15 मिनट रुकने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा बाराबंकी में हरिपुर पहुंची।



epmty
epmty
Top