प्रियंका गांधी कडी सुरक्षा के बीच दिल्ली रवाना हुई

प्रियंका गांधी कडी सुरक्षा के बीच दिल्ली रवाना हुई

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर संभाग के सवाईमाधोपुर स्थित विश्व विख्यात रणथंभौर में तीन दिन रुकने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को भारी पुलिस बल एवं कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

श्रीमती प्रियंका गांधी ने अपने पति राबर्ट वाड्रा एवं परिवार के सदस्यों के साथ रणथंभौर के होटल शेर बाग में अपना जन्मदिन मनाने के साथ टाइगर सफारी भी की। उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर वन्यजीवों को खुले में घूमता देखा। टाइगर सफारी के दौरान उन्होंने रणथम्भौर के जोन नम्बर तीन में राजबाग वन क्षेत्र में बाघ टी-120 के दीदार भी किए।

प्रियंका गांधी वाड्रा के रणथंभौर आने पर यहां राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिले। गुरुवार को भाजपा के नेताओं ने अलवर प्रकरण को लेकर उनका घेराव करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस मुस्तैदी के चलते नाकाम रहे। ऐसे में प्रियंका गांधी वाड्रा की दिल्ली वापसी को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट नजर आया। प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला भारी पुलिस सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गया।


वार्ता

epmty
epmty
Top