प्रियंका ने पूछा-डीजल-पेट्रोल के टैक्स से जनता को क्या मिला?

प्रियंका ने पूछा-डीजल-पेट्रोल के टैक्स से जनता को क्या मिला?

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में रोजाना बढ़ रही रिकॉर्ड डीजल पेट्रोल की कीमतों पर चिंता जताते हुए कहां है कि सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल पर टैक्स के रूप में वसूले गए पैसों से आखिर जनता को क्या मिला है?

शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कोरोना और ब्लैक फंगस की महामारी के दौरान भी केंद्र सरकार की डीजल पेट्रोल पर भारी टैक्स वसूली जारी रही। कोरोना काल में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल पर टैक्स के रूप में 2.74 लाख करोड़ रुपए वसूले गए हैं। इन रुपयों से पूरे भारत के लोगों को आसानी के साथ कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन लगवाई जा सकती है। 718 जिलों में ऑक्सीजन प्लांट भी इस राशि से लगवाए जा सकते हैं।

29 राज्यों में डीजल पेट्रोल की टैक्स राशि से एम्स अस्पताल बनवाए जा सकते हैं। इसके अलावा टैक्स के रुपयों से 25 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति 6000 रूपये की आर्थिक मदद की जा सकती है। लेकिन सरकार की गरीबों को कुछ देने की नीयत नहीं है। इसलिए वसूले गए टैक्स से गरीबों को कुछ भी नहीं मिला है। ना ही लोगों को समय से कोरोना से बचाव की वैक्सीन लग पा रही है और ना ही ऑक्सीजन संकट दूर हो रहा है। एम्स जैसे अस्पतालों की कमी लोगों को अखर रही है। गरीबी के साए तले रहकर लोग दो वक्त की रोटी के लिए जूझने को मजबूर हैं।

epmty
epmty
Top