राजनीति-प्रियंका भी लड़ेगी विधानसभा का चुनाव? मैदान में उतरने की तैयारी

राजनीति-प्रियंका भी लड़ेगी विधानसभा का चुनाव? मैदान में उतरने की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश की रायबरेली या अमेठी लोकसभा क्षेत्र कि किसी विधानसभा सीट पर चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। यदि ऐसा हुआ तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गांधी परिवार की ऐसी पहली सदस्य होंगी जो विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इससे पहले गांधी परिवार के सभी सदस्यों ने राजनीति में उतरने के बाद सिर्फ लोकसभा का चुनाव लड़ा है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पहली पसंद अमेठी है। क्योंकि वहां से वह अपने भाई पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की हार का बदला लेने के लिए अमेठी में अगले लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करेंगी। फिलहाल अमेठी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सांसद हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की कोशिश है कि उनकी तैयारियों से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट पर उन्हें चुनौती दी जा सके।

दरअसल बीते दिनों लखनऊ में हुई कांग्रेस की मीटिंग के दौरान एडवाइजरी कमेटी ने भी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से कहा था कि उनके चुनाव मैदान में आने से कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में नई ताकत मिलेगी। उधर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को सुझाव दिया था कि उन्हें खुद भी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरना चाहिए। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा ने अभी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने को लेकर खुद की ओर से कोई संकेत नहीं दिये है, लेकिन जानकारों का कहना है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के ऑफिस की तरफ से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए रायबरेली और अमेठी के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं।

epmty
epmty
Top