प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया के सामने मिसाल के तौर पर पेश किया:भाजपा

प्रधानमंत्री ने भारत को दुनिया के सामने मिसाल के तौर पर पेश किया:भाजपा

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की चुनौती से बखूबी निपटते हुए दुनिया के सामने भारत को एक मिसाल के तौर पर पेश किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की रविवार को यहाँ आयोजित बैठक में पारित इस प्रस्ताव के बारे में जानकारी देते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, "कोरोना के दौरान भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती इस संकट से निपटने की थी, क्योंकि 130 करोड़ की आबादी वाले देश में स्वास्थ्य सम्बन्धी मूलभूत सुविधाएँ मजबूत नहीं थी। इसके बावजूद प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व के चलते लॉकडाउन के 48 घंटे के भीतर करोड़ों गरीब मज़दूर आबादी को राहत देने के लिए 2.76 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की गयी। इससे 80 करोड़ ज़रूरतमंदो तक राशन पहुँचाने का काम किया गया।"

उन्होंने कहा, "कोरोना काल में सेवा के संकल्प में संगठन को गतिशील करने का काम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया जिसके चलते सेवा ही संगठन कार्यक्रम से 22 करोड़ से अधिक लोगों को खाने की व्यवस्था की गयी।"

श्री सिंह ने कहा, "हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत के कारण भारत ने दो-दो कोरोना वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल की। आज दुनिया के 17 देशों को भारत वैक्सीन भेज रहा है।

epmty
epmty
Top