नहीं होगा पीएसपीएल का विलयः शिवपाल यादव

नहीं होगा पीएसपीएल का विलयः शिवपाल यादव
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कैंप कार्यालय में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के विलय की अटकलों को सिरे से नकारते हुए पत्रकारों से कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का किसी भी दल में विलय नहीं होगा। इस तरह की अफवाहों पर कोई ध्यान ना दें।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव कहा कि ये सभी प्रसपा के विलय की सभी बाते अफवाहे हैं इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रसपा उत्तर प्रदेश में एक प्रतिबद्ध व प्रगतिशील प्रतिपक्ष की सशक्त भूमिका निभाएगी और संप्रदायिकता, भ्रष्टाचार थानों में लूट, कचहरियों में हो रही घूसखोरी के विरुद्ध सड़कों पर उतर आंदोलन करेगी। प्रसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने राष्ट्रवाद को लेकर भ्रम फैलाया है। भारत का इतिहास साक्षी है कि सभी राष्ट्रवादी आंदोलन समाजवादियों ने ही चलाये हैं। उन्होंने कहा कि बयालीस की क्रांति में लोहिया और जयप्रकाश की योगदान को पूरा देश जानता है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद, अशफाकउल्ला और भगत सिंह जितने बड़े समाजवादी थे, उतने ही महान राष्ट्रवादी थे। उन्हांेने कहा कि प्रसपा राष्ट्रवाद व समाजवाद के वास्तविक विराट पहलुओं से अवगत कराने के लिए अभियान चलाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करेगी।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top