मुलायम सिंह की बहू ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिये 11 लाख

मुलायम सिंह की बहू ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिये 11 लाख

लखनऊ। मुलायम सिंह की बहू ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का दान दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए सभी दिल-खोलकर दान दें।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य जोरों-शोरों से चल रहा है। मंदिर के निर्माण कार्य के लिए चंदा भी एकत्रित किया जा रहा है। प्रदेश में सभी स्थानों पर श्रद्धालु अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए दान दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के लखनऊ स्तिथ आवास पर राम मंदिर निर्माण समर्पण संग्रह समिति के लोग पहुंचे। अपर्णा यादव ने मंदिर निर्माण के लिए प्रांत प्रचारक कौशल जी को 11 लाख रुपये दिये। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी स्वेच्छा से मंदिर के लिए दान किया है। उन्होंने कहा कि वे निजी समर्पण अभियान से जुड़ी हुई हैं। पूरे राष्ट्र का और भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा है, तो प्रत्येक व्यक्ति को इसके लिए दान देना चाहिए।

epmty
epmty
Top