केजरीवाल ने कृषि बिल की प्रतियां फाड़कर अच्छा किया: राजभर

केजरीवाल ने कृषि बिल की प्रतियां फाड़कर अच्छा किया: राजभर


हरदोई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा विधानसभा में कृषि बिल की प्रतियों फाड़ने का समर्थन करती है क्योंकि यह बिल पूंजीपतियों के लाभ के लिये किसानों की पीठ में छुरा भोंकने का समान है।


ओमप्रकाश राजभर ने संडीला कस्बे में अर्कवंशी समाज के लोगों की एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल पर हमला बोला और अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली विधानसभा के अंदर कृषि बिल फाड़ने की कार्रवाई को अपना समर्थन भी दिया वहीं उन्होंने ओवैसी को वोट कटवा बताने पर भाजपा और ममता बनर्जी की खिंचाई भी की।


उन्होने कहा कि किसानो की आय को दाेगुना करने की दुहाई देने वाले लोग वास्तव में बिल के जरिये उद्योगपतियों काे लाभ पहुंचा रहे है। उनको किसानों के हित से कोई लेना देना नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने जो किया सही किया। वह चाहते हैं कि देश में किसानों की जमीन उद्योगपतियों के हाथों ना जाए।

epmty
epmty
Top