मदद का हाथ बढ़ाते चलो,इस अंधे 'सिस्टम' का सच दिखाते चलो-राहुल गाँधी

मदद का हाथ बढ़ाते चलो,इस अंधे सिस्टम का सच दिखाते चलो-राहुल गाँधी

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच विपक्ष देश की केंद्र सरकार से निरंतर सवाल कर रहा है। विपक्ष निरंतर सत्तापक्ष पर जमकर निशाना साध रहा है और लोगों का उपवास करने तक का आरोप लगा रहा है। कांग्रेस नेता एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट करते हुए सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए आम जनता से आगे आने की अपील की है। अपनी लाइनों के माध्यम से राहुल गांधी ने कहा है कि आम जनता एक दूसरे के सहयोग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। राहुल गांधी ने आम जनता से यह भी कहा कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की जरूरत नहीं होती, बस आपको उसकी सहायता करने की जरूरत है। देश की सिस्टम पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधी सिस्टम को सच दिखाते चलो लिखा। जाहिर है देश की केंद्र सरकार पर राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए ऐसा लिखा है।

देश में कोरोना ने हाहाकार मचा दिया है। लोग ऑक्सीजन के लिए मर रहे हैं तो कहीं लोग दवाई के लिए मर रहे हैं। लोग दम घुट घुट कर मर रहे हैं। लगातार बढ़ती मौतों के कारण श्मशान घाट के साथ-साथ कब्रिस्तान में भी जगह नहीं है।




epmty
epmty
Top