अगर नहीं लगाया मास्क तो दुकान पर नहीं मिलेगा सामान

अगर नहीं लगाया मास्क तो दुकान पर नहीं मिलेगा सामान

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण के कारण बिगड़ते हालातों को देखते हुए लोगों को मास्क लगाने को जागरूक करने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा शाखा द्वारा अभियान शुरू किया गया है।

शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा शाखा द्वारा शुरू किए गए मास्क लगाओ अभियान का शुभारंभ संगठन के प्रदेशीय मंत्री संजय मित्तल एवं एडीएम अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा शाखा द्वारा आरंभ किए गए इस जागरूकता अभियान के तहत व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर मास्क नहीं तो सामान नहीं नामक स्टीकर चिपकाए गए।


शिव चौक से मास्क लगाओ अभियान का शुभारंभ करते हुए एडीएम अमित कुमार सिंह ने व्यापारियों से कहा कि वह अपनी दुकान पर आने वाले किसी भी ग्राहक को बिना मास्क के दुकानों तक ना आने दे। उन्होंने कहा कि दुकानदार स्वयं भी मास्क लगाएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। तभी कोरोना संक्रमण की महामारी से संयुक्त रूप से लड़ा जा सकेगा। प्रदेशीय मंत्री संजय मित्तल ने कहा कि व्यापारियों द्वारा ग्राहकों तक मास्क लगाने की जागरूकता फैलाई जा रही है। इस लड़ाई में व्यापारी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त रुप से प्रयास करते हुए ही कोरोना नामक महामारी से लड़ाई लड़ी जा सकेगी। उन्होंने व्यापारियों को संकल्प दिलाया कि वह स्वयं घर से बाहर बिना मास्क के नहीं निकलेंगे और अपने परिवारजनों को भी बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलने देंगे।

जिला अध्यक्ष युवा अंशुमन अग्रवाल एवं नगर अध्यक्ष पुनीत सिंघल ने कहा कि जागरूकता से ही हम और हमारा परिवार सुरक्षित रह सकता हैं। जो भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए दिखाई दे। उससे मास्क लगाने का निवेदन जरूर करें। इस मौके पर संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा व्यापारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top