प्रियंका CM का चेहरा बनी तो सभी के ध्वस्त हो जाएंगे समीकरण-प्रदीप

प्रियंका CM का चेहरा बनी तो सभी के ध्वस्त हो जाएंगे समीकरण-प्रदीप

मथुरा। कांग्रेस विधानमंडल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बने, ऐसा पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि यदि आलाकमान प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देता है तो उत्तर प्रदेश में अन्य दलों के सभी समीकरण ध्वस्त हो जाएंगे।

कांग्रेस विधानमंडल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने दावा किया है कि भाजपा सरकार से प्रदेश ही नहीं देश की जनता बुरी तरह से त्रस्त है। पेट्रोल और डीजल तथा रसोई गैस के दाम रोजाना आगे बढ़ते हुए आसमान छू रहे हैं। रसोई गैस के दाम बढ़ने से सेकंड क्लास के साथ-साथ गरीब वर्ग के लोग बुरी तरह से परेशान हैं। यूपीए की जब केंद्र में सरकार थी तो गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम में सीमित रूप से 1 या 2 रूपये तक की ही बढ़ोतरी होती थी। गैस सिलेंडर उस समय साढे चार सौ रूपये में मिलता था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग इतने कम दामों के बावजूद विरोध में सड़क पर उतरते हुए धरना प्रदर्शन करते थे। आज भाजपा को देश में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दाम शायद जनता को लाभ पहुंचाते दिख रहे हैं। इसे लेकर उसके पास कोई वाजिब जवाब नहीं है। भाजपा केवल झूठों की पार्टी बनी हुई है। हिंदू मुसलमानों को आपस में लड़ाने और सांप्रदायिक दंगे की बात करती है। देश और प्रदेश के विकास से भाजपा को कुछ भी लेना देना नहीं है। कांग्रेस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है जो हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई आपस में है भाई भाई का नारा देती है। योगी सरकार में ब्राह्मणों का अपमान हो रहा है और उनकी हत्या की जा रही है। ब्राह्मणों को सम्मान देने की बात कहने वाली पार्टी आज उन्हें हर कदम पर अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से सजग और तैयार है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा बने, ऐसा पार्टी के सभी कार्यकर्ता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है और पार्टी आलाकमान को प्रियंका गांधी वाड्रा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए, जिससे उत्तर प्रदेश में अन्य सभी दलों के समीकरण ध्वस्त हो जाएंगे।



epmty
epmty
Top