केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से आलाकमान खफा-प्रदेशाध्यक्ष ने किया तलब

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री से आलाकमान खफा-प्रदेशाध्यक्ष ने किया तलब

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को लखनऊ तलब करते हुए उन्हें सोमवार की शाम तक प्रदेशाध्यक्ष से मिलने को कहा है। लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की ओर से अभी तक खेद व्यक्त नहीं किए जाने को लेकर पार्टी का आलाकमान उनसे बुरी तरह से खफा है।

लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर दिन रविवार को प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शिलान्यास और लोकार्पण दौरे के दौरान विरोध कर रहे किसानों के ऊपर वाहन चढ़ाने के मामले में फंसे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की ओर से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को लखनऊ तलब किया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को सोमवार की शाम तक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष से मिलने को कहा गया है। लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर दिन रविवार को हुई हिंसा की वारदात के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने अभी तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात नहीं की है। आरोप है कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी के साथ 4 किसानों समेत 9 लोगों को कुचल दिया था। बताया जा रहा है कि भाजपा आलाकमान लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर दिन रविवार को हुई घटना को लेकर और इसके संबंध में अभी तक खेद व्यक्त नहीं करने को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से नाराज है। जानकारी मिल रही है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी से बात करना चाहते हैं और फिर पार्टी आलाकमान को इस बारे में जानकारी देना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार की शाम हुई भाजपा की एक बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि नेता होने का मतलब यह नहीं है कि आप अपनी फॉर्च्यूनर कार से किसी को भी कुचल सकते हैं।



epmty
epmty
Top