मारपीट प्रकरण-किसानों के हर एक सुख-दुख में शामिल है सपा- प्रमोद

मारपीट प्रकरण-किसानों के हर एक सुख-दुख में शामिल है सपा- प्रमोद

मुजफ्फरनगर। ग्राम सोरम के किसानों पर भाजपाईयों के हमले की निंदा करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सोरम पहुंचकर पीड़ित किसानों से मुलाकात की।

मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने गांव सोरम में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचकर पीडितों से मुलाकात करते हुए कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानों पर भाजपा नेताओं के हमले की घटना को बेहद गम्भीर घटना के रूप में ले रहे हैं। वह उनके निर्देश पर किसानों को समर्थन देने आए हैं। प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाजपाईयो के हमले में घायल किसानों से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद कहा कि किसानों द्वारा कृषि कानूनों के विरुद्ध आंदोलन व भाजपा सरकार की किसान विरोधी मानसिकता की पोल खुलने पर गांवों में भाजपा नेताओं के विरुद्ध आक्रोश की स्थिति है। लेकिन भाजपा नेता गांवों की वास्तविक स्थिति को अनदेखा करने की भूल करके अपने खिलाफ नाराजगी को सत्ता के बल पर दबाना चाहते हैं। इसी मानसिकता के चलते केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ गए सैंकड़ों भाजपाईयों ने किसानों के लोकतांत्रिक सवाल का जवाब हमले से देकर दबंगता का सबूत दिया है।


प्रमोद त्यागी ने कहा कि सपा किसानों पर हमले को बर्दाश्त नही करेंगी। सपा किसानों के अहिंसात्मक आंदोलन व मांगों का पूरी तरह समर्थन करती है। उन्होंने किसानों पर हमले के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष राजीव बालियान, सपा विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, सन्दीप डबास एडवोकेट, तनवीर प्रधान सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top