मोदी सरकार का विस्तार - UP के खाते में नहीं आया कैबिनेट मंत्रालय

मोदी सरकार का विस्तार - UP के खाते में नहीं आया कैबिनेट मंत्रालय

लखनऊ। आज केंद्र की मोदी सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। आज राष्ट्रपति भवन में 15 कैबिनेट एंव 28 राज्य मंत्रियों ने पद एंव गोपनीयता की शपथ ली। माना जा रहा था की उत्तर प्रदेश के विधनसभा चुनावों को लेकर प्रदेश का मंत्रिमंडल विस्तार में विशेष स्थान रहेगा। ऐसा रहा भी, मगर 7 मंत्रियों को शपथ तो दिलाई गयी मगर उसमे कैबिनेट मंत्री किसी को नहीं बनाया गया है। यूपी के खाते में कैबिनेट मंत्री का दर्जा नहीं आया है जबकि बिहार से 3 सांसदों को कैबिनेट में जगह मिली है

7 मंत्रियों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली इनमे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सांसद छठी बार सांसद बने पंकज चौधरी को भी मोदी सरकार में जगह दी गई है। पंकज चौधरी 2019 में 6 वीं बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीत चुके हैं । पंकज चौधरी गोरखपुर में भी डिप्टी मेयर के रूप में काम कर चुके हैं।

मोदी सरकार के दूसरे राज्य मंत्री के रूप में अपना दल की मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी शपथ ली। कुर्मी समाज की बड़ी नेता अनुप्रिया पटेल को 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया गया था लेकिन 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उनको मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई थी।

आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने तीसरे राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 2017 के विधानसभा चुनाव में एसपी सिंह बघेल ने फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत कर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। 2019 में जब लोकसभा का चुनाव आया तो एसपी सिंह बघेल ने आगरा से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीतकर सांसद बने। एसपी सिंह बघेल यूपी की राजनीति का बड़ा चेहरा है।

चौथे राज्य मंत्री के रूप में भानु प्रताप वर्मा ने शपथ ली । भानु प्रताप वर्मा उत्तर प्रदेश के जालौन लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। 1996 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके भानु प्रताप वर्मा पांचवी बार लोकसभा के सांसद हैं। उत्तर प्रदेश में विधायक का चुनाव जीत कर भी वे काम कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने पांचवे राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। कौशल किशोर यूपी के बड़े दलित नेता हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

6 वे राज्य मंत्री के रूप में लोधी समुदाय से आने वाले बीएल वर्मा को शपथ दिलाई गई। बीएल वर्मा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद है। वर्तमान में बीएल वर्मा यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। लोधी समुदाय से आने वाले बीएल वर्मा रुहेलखंड से आते हैं।

उत्तर प्रदेश के खीरी से भाजपा के लोकसभा सांसद अजय कुमार ने 7 वे राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली । पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतने वाले अजय कुमार उत्तर प्रदेश की विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।


epmty
epmty
Top