नही कम होंगे डीजल पेट्रोल के दाम- मंत्री ने कहा नहीं मिलेगी राहत

नही कम होंगे डीजल पेट्रोल के दाम- मंत्री ने कहा नहीं मिलेगी राहत

नई दिल्ली। देश में डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुके हैं। मगर पेट्रोल कंपनियां हर रोज कीमतों में निरंतर इजाफा कर रही है। जनता बढ़ती कीमतों की मार से परेशान है। इस बीच देश के पेट्रोलियम मंत्री ने नया बयान देकर आम जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर दिया है। पेट्रोल मंत्री ने संकेत देते हुए कहा है कि बढ़ती कीमतों से भी निजात नहीं मिलने वाली है।

देश के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से जब सवाल पूछा गया क्या आसमान छू रही पेट्रोल डीजल की डीजल की कीमतें कम होगी? इस सवाल के जवाब में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार की आमदनी काफी कम हो गई है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान आमदनी कम रही और इसके 2021-22 में भी कम रहने के आसार है। उन्होंने कहा कि सरकार का खर्च बढ़ा है।

अब मंत्री जी ने तो बोल दिया कि सरकार का खर्च बढ़ गया और आम आदमी की इनकम घट गई इसलिए दाम कम नहीं होंगे। मगर आम आदमी की जो इनकम घटी है वह किस चीज में बढ़ोतरी करें। जनता किस चीज को महंगा करें, जिससे उसके खर्चों पर पड़ने वाला भार कम हो सके। शायद आम जनता के पास ऐसा कोई नुस्खा नहीं है, जिससे वह अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकें।

यह सब कुछ सरकार के अधीन है, मगर सरकार तो अपने खर्चों में बढ़ोतरी कर या देश के पेट्रोल और डीजल आवश्यक वस्तुओं में महंगाई दर बढ़ाकर अधिक कमाई कर सकती है। आम आदमी अपनी कमाई को कैसे बढ़ाएं इसका सवाल तो शायद देश के केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास भी नहीं होगा।देश के पेट्रोल मंत्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हेल्थ सेक्टर में खर्च बढ़ा है। वेलफेयर एक्टिविटीज में भी सरकार खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि बढ़े खर्च और कम हुई आमदनी को देखते हुए डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने का यह सही वक्त नहीं है। देश के पेट्रोल मंत्री ने साफ कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम फिलहाल कम नहीं होंगे।

उन्होंने इसकी कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण भी बताएं। मंत्री के अनुसार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में इजाफे के मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है। डीजल और पेट्रोल की कीमत इसलिए बढ़ रही है। गौरतलब है कि डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर नीति आयोग के राजीव कुमार ने कहा कि सरकार को कुछ करना चाहिए।

epmty
epmty
Top