डीजल पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर-कांग्रेस में आया उबाल-लल्लू नजरबंद

डीजल पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर-कांग्रेस में आया उबाल-लल्लू नजरबंद

नई दिल्ली। डीजल पेट्रोल की रिकॉर्ड बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिसके चलते पेट्रोल के दाम अनेक स्थानों पर 100 रूपये प्रति लीटर के पास जा पहुंचे हैं।

शुक्रवार को डीजल और पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। हाथों में बैनर और झंडे तथा विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर कांग्रेसजन सड़कों पर उतर पड़े। आक्रोश दिवस मना रहे का कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप पर डीजल पेट्रोल के बढ़े दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इस प्रदर्शन से पार्टी आलाकमान अभी दूरी बनाए हुए हैं। जिसके चलते विरोध प्रदर्शन में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल नहीं हो रहे हैं। उधर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट राजस्थान में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डीजल पेट्रोल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। उधर लखनऊ में डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक बार फिर से उबाल आ गया है। उनका कहना है कि सरकार डीजल पेट्रोल की कीमतों के अलावा देश में रोजाना बढ़ती आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के बजाय लोगों की आवाज को दबाने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब यूपीए केंद्र की सत्ता में थी। तब पेट्रोल और डीजल पर 9.20 पैसे टैक्स था। लेकिन अब मोदी सरकार में टैक्स की राशि 32 रूपये तक पहुंच गई है। उन्होंने सरकार से डीजल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की है और कहा है कि डीजल पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। जिससे कि लोगों को बढ़ती महंगाई से निजात मिल सके

epmty
epmty
Top