भाजपा सरकार की लूट से तबाह हो गया देश-राहुल

भाजपा सरकार की लूट से तबाह हो गया देश-राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा है कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर देश को लूट रही है और ढहती अर्थव्यवस्था, आसमान छूती महंगाई और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बेरोजगारी को रोकने के लिए कदम नहीं उठा रही है।

कांग्रेस नेता ने 'भारत को लूट रही है भाजपा' अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि वह सच बोलने, सवाल पूछने और आलोचना से डरते हैं। उनके नेतृत्व वाली सरकार में हो रही लूट से देश मुश्किल हालात में पहुंच गया है लेकिन इसकी उन्हें कोई परवाह नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, कि "सच से, सवालों से, कार्टून से- वह सब से डरता है।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) धराशाई हो रही है, बेरोजगारी चरम पर है, ईंधन की कीमतें आसमान छू रही है। और कितने तरीके से भाजपा देश को लूटेगी।" गौरतलब है कि हाल ही में पिछले दिनों पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से देश में लगभग रोजाना डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतों पर रोष व्यक्त करने के लिये उत्तर प्रदेश कांग्रेस के साथ समूचे देश में आक्रोश दिवस मनाते हुए कांग्रेस द्वारा जगह जगह विरोध प्रदर्शन किये जा रहे है। अनेक स्थानों पर पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने के आरोप भी कांग्रेस की तरफ से लगाये गये है।

epmty
epmty
Top