कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी-नौकरियां देने के अलावा यह किए वादे

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी-नौकरियां देने के अलावा यह किए वादे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के घोषणापत्र को जारी करते हुए राज्य में सरकार बनने पर 2000000 सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। इसके अलावा शिक्षा का बजट बढ़ाने एवं प्लेसमेंट के लिए व्यवस्था करने के भी कांग्रेस के घोषणा पत्र में राज्य के लोगों से वादे किए गए हैं।

शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से बहुप्रतीक्षित पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए जारी किए गए घोषणापत्र में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने घोषणा पत्र को जारी करते हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 2000000 सरकारी नौकरियां देने का वादा किया है। इसके अलावा कांग्रेस के घोषणा पत्र में शिक्षा का बजट बढ़ाने एवं प्लेसमेंट के लिए व्यवस्था किए जाने के भी वादे किए गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा है कि कांग्रेस बगैर किसी नफरत के राज्य के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना चाहती है और हमारा मुख्य ध्यान राज्य के युवाओं को रोजगार देने पर होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न पदों पर खाली पड़ी रिक्तियों को भरा जाएगा और जॉब कैलेंडर तैयार करते हुए भर्ती प्रक्रिया की बारीकियां शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य निर्माण की योजनाओं पर काम किया जाएगा। हर साल युवा महोत्सव आयोजित करने के अलावा स्थानीय खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या युवाओं के लिए रोजगार की है, जिसके चलते मौजूदा सरकार में युवा बुरी तरह से निराश हैं। उनकी समस्याओं का समाधान किस प्रकार से होगा हमने यह अपने विजन में दिया है। उत्तर प्रदेश में 2000000 सरकारी नौकरियां किस प्रकार दी जाएंगी? मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए इस सवाल के जवाब में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में इस समय तकरीबन 1200000 सरकारी नौकरियों के पद खाली पड़े हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा का बजट भी मौजूदा सरकार की ओर से कम कर दिया गया है, यदि उसमें इजाफा करके काम किया जाए तो फिर नए रोजगार पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देने के बजाय कुछ और रही हैं, इसलिए युवाओं को रोजगार नहीं मिल सका है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने वाले युवा भी आज इस बात को मानते हैं कि उनके साथ कुछ तो गलत हो रहा है। उन्होंने कहा है कि यदि हमें नया भारत बनाना है तो फिर उसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से ही करनी होगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश वह राज्य रहा है जिसने अंग्रेजों के विरोध के गढ़ के रूप में ख्याति अर्जित की है। इसलिए आज भी देश के लिए विजन देने का काम उत्तर प्रदेश से ही शुरू किया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि हम राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर शिक्षा के बजट में बढ़ोतरी करेंगे। मुफ्त लाइब्रेरी के अलावा वाईफाई जैसी मुफ्त सुविधाएं दी जाएंगी। सभी कालेजों एवं यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट सेल का गठन किया जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि कांग्रेस ने यूथ मेनिफेस्टो जारी किया है और राज्य में सबसे अहम मुद्दा बेरोजगारी का ही है। उन्होंने कहा है कि हमने अपने भर्ती विधान में बताया है कि किस प्रकार से भर्तियों में घोटाला खत्म करते हुए किस तरह लोगों को रोजगार दिया जाएगा।



epmty
epmty
Top