प्रियंका गांधी का UP सरकार के बिजनेस रैंक पर तंज,ईज ऑफ डूइंग सिर्फ क्राइम व घोटाला

प्रियंका गांधी का UP सरकार के बिजनेस रैंक पर तंज,ईज ऑफ डूइंग सिर्फ क्राइम व घोटाला

लखनऊ यूपी की 'बिजनेस रैंकिंग' पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर तंज किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस रैंकिंग पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर उत्तर प्रदेश सरकार का खुद की पीठ थपथपाना वैसा ही है जैसे लापता MOUs के बल पर निवेश कराना। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। फैक्ट्रियों पर ताला है, बुनकर करघा बेच रहे हैं। वास्तव में यहां सिर्फ ईज ऑफ डूइंग क्राइम है और ईज ऑफ डूइंग घोटाला।

आपको बता दें कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग के विषय में यूपी ने बड़ी उंचाई हासिल की थी। केंद्र सरकार द्वारा जारी रैंकिंग सूची के अनुसार यूपी सरकार 12वें स्थान से छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने ये सूची शनिवार को जारी की थी।

इस रैंकिंग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आफिस से एक ट्वीट किया गया था और कहा गया था कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश समृद्धि व सृजन के नए सोपान रच रहा है। उत्तर प्रदेश द्वारा 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग' में पिछले वर्ष 12वें स्थान की तुलना इस वर्ष द्वितीय पायदान हासिल करना, प्रमाण है कि 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना अब साकार हो रही है।

epmty
epmty
Top