कांग्रेसियों ने किया भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

मुज़फ्फरनगर नगर मुजफ्फरनगर के झांसी की रानी चौक पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन करते हुए सत्तारुढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।





मीडिया को कांग्रेसियों ने बताया की देश के मंदिर यानी संसद में भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोड़से को देशभक्त कहा है इसलिए हम कांग्रेसियों ने आज यहां झांसी की रानी चौक पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पुतले का दहन किया है और हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की संसद की सदस्यता को समाप्त किया जाए और भाजपा से भी निष्कासित किया जाय ।





भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के पुतले दहन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भाग लिया जिसमें यूपीसीसी मेंबर गुफरान काजमी, जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी ,मुज़फ्फरनगर शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ और और मुजफ्फरनगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शमशाद मीर आदि प्रमुख थे ।

epmty
epmty
Top