प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष की शक्ल में सबको 'एकजुट करने वाली ताकत' होंगी : कर्ण सिंह

प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष की शक्ल में सबको एकजुट करने वाली ताकत होंगी : कर्ण सिंह
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

नयी दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपे जाने की उठती मांग के बीच कांग्रेस के सीनियर लीडर कर्ण सिंह ने कहा है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस अध्यक्ष की शक्ल में सबको 'एकजुट करने वाली ताकत' होंगी और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश-ओ-ख़रोश पैदा होगा।

कांग्रेस सीनियर लीडर कर्ण सिंह ने यह भी कहा कि नेतृत्व मुद्दे पर फैसला न होने से कांग्रेस को यकीनी तौर से नुकसान पहुंचा है।कांग्रेस सीनियर लीडर कर्ण सिंह ने आगाह किया कि आगे और ''नेतृत्वविहीन'' रहना पार्टी के लिए संजीदा तौर से नुकसानदेह होगा।

काबिले गौर है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने 25 मई को पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि सीडब्ल्यूसी ने अब तक उनका इस्तीफा कबूल नहीं किया है ।

epmty
epmty
Top