न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी की खुली लाल जीप से यूपी में एंट्री

न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी की खुली लाल जीप से यूपी में एंट्री
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

चंदौली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में दाखिल हो गई है। बिहार एवं उत्तर प्रदेश के नौबतपुर बॉर्डर से लाल जीप में सवार होकर पहुंचे राहुल गांधी चंदौली जिले में प्रवेश कर गए हैं। सीमा पर राहुल गांधी और भारत जोड़ो नए यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया है।

शुक्रवार को बिहार उत्तर प्रदेश के नौबतपुर बॉर्डर से चंदौली जिले में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का यूपी में एंट्री पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया है।इस दौरान बिहार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को कांग्रेस का झंडा सौंपा। लाल रंग की जीप में सवार होकर यूपी में एंट्री करने वाले राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि देश के भीतर नफरत और हिंसा का जैव माहौल उत्पन्न हो रहा है, उसकी वजह अन्याय है। क्योंकि किसान एवं युवाओं के साथ सामाजिक एवं आर्थिक तौर पर अन्याय हो रहा है।

इससे लोगों के भीतर नफरत और हिंसा फैल रही है हालात ऐसे हो चले हैं कि भाजपा के लोग पाकिस्तान पर तो खुलकर बोलेंगे लेकिन महंगाई और बेरोजगारी पर अपनी जुबान पर ताला लगाकर रखेंगे। क्योंकि यह हमारे और आपके नहीं बल्कि अडानी के हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top