RSS के गढ़ में लहराया कांग्रेस का परचम-BJP को मिली तीन सीटें

RSS के गढ़ में लहराया कांग्रेस का परचम-BJP को मिली तीन सीटें

नागपुर। जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजों ने कांग्रेस को खुशी में उछलने का मौका दे दिया है। आरएसएस का गढ़ कहे जाने वाले नागपुर जनपद में जिला परिषद की 16 में से 9 सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है। भारतीय जनता पार्टी के हाथ केवल 3 सीटें ही लग सकी है।

संतरों के शहर के नाम से मशहूर नागपुर से भाजपा के नितिन गडकरी दो बार से लगातार लोकसभा का चुनाव जीत रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे देवेंद्र फडणवीस भी यहां से विधानसभा चुनाव लड़कर जीतते हुए आ रहे हैं। इसके बावजूद हाल ही में आए जिला परिषद और पंचायत समिति के नतीजे भाजपा के लिए कहीं से भी उत्साहजनक नहीं रहे हैं। आरएसएस के गढ़ कहे जाने वाले नागपुर जनपद में आने वाली जिला परिषद की 16 सीटों में से 9 पर कांग्रेस अपना कब्जा जमाने में सफल रही है। भारतीय जनता पार्टी के यहां केवल 3 सीटें ही हाथ लग सकी है। जबकि वर्ष 2012 से लेकर वर्ष 2017 वाले कार्यकाल में भाजपा इसी जिला परिषद में शिवसेना के साथ बहुमत में रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है मोदी जी के चुनाव जीतने के बाद जहां भी छोटे बड़े चुनाव हुए हैं वहां पर भाजपा को सफलता मिली है। लेकिन इस बार परफॉर्मेंस ज्यादा ही खराब हो गई है। उधर 9 सीटों पर मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उन्होंने नौ सीटें जीतते हुए कामयाबी का परचम लहराया है।



epmty
epmty
Top