कांग्रेस ने जारी की 86 प्रत्याशियों की सूची-इन्हें मिले टिकट

कांग्रेस ने जारी की 86 प्रत्याशियों की सूची-इन्हें मिले टिकट

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब कांग्रेस की ओर से पहली सूची जारी करते हुए 86 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। जारी की गई सूची के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया है। उम्मीदवारों की इस सूची के भीतर राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भी नाम शामिल है जिन्हें चमकौर साहिब सुरक्षित सीट से पार्टी की ओर से टिकट दिया गया है।





शनिवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है। घोषित की गई सूची के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से उम्मीदवार बनाए गए हैं। 117 सीटों पर 14 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस की ओर से 86 सीटों पर जिन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है उनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल है जिन्हें चमकौर साहिब सुरक्षित सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुई अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को मोगा से टिकट दिया गया है। कैदान सीट से प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरेंगे। परगट सिंह की जालंधर कैंट से एवं ओम प्रकाश सोनी अमृतसर सेंट्रल से अपनी किस्मत आजमाएंगे।



epmty
epmty
Top