कांग्रेस ने की महिला संगठन और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्षों की घोषणा

कांग्रेस ने की महिला संगठन और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्षों की घोषणा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने Congress राष्ट्रीय महिला कांग्रेस और एसआई यूके राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा कर दी है एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी Rahul Gandhi ने पिछले दिनों पांच नेताओं का इंटरव्यू भी लिया था।

गौरतलब है कि कांग्रेस हाई कमान ने कांग्रेस महिला की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा alka lamba को बनाया है। अलका लांबा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है तथा दिल्ली की चांदनी चौक विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी है। अलका लांबा ने महिला कांग्रेस की कमान मिलने के बाद अपने X हैंडल पर लिखा कि महिला कांग्रेस राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए बराबरी के अधिकारों को पंक्ति में खड़ी अंतिम महिला तक सही मायने में पहुंच कर उनकी भागीदारी का रास्ता निकालेगी ।

इसके साथ ही कांग्रेस हाई कमान ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान दिल्ली के ही रहने वाले वरुण चौधरी varun Choudhary को सौंपी है। बताया जाता है कि एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए पिछले दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पांच छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए थे। इनमें दिल्ली से वरुण चौधरी, हरियाणा से विशाल चौधरी, राजस्थान से विनोद जाखड़ तथा तेलंगाना से अनुलेखा और वेंकट के नाम शामिल थे लेकिन अब कांग्रेस ने वरुण चौधरी को एनएसयूआई (NSUI) का नया अध्यक्ष बना दिया है।

epmty
epmty
Top