CM शिवराज ने नवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई

CM शिवराज ने नवरात्रि पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिशक्ति के आराधना पर्व शारदीय नवरात्रि की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद जीवन की मंगल कामना की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मैया की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि़, यश और देश-दुनिया में प्रेम, सौहार्द बढ़े। सबका मंगल और कल्याण हो, यही प्रार्थना करते हैं।

मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी प्रदेश के नागरिकों को नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और लोगों की सुख, समृद्धि की कामना की। इसके अलावा राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी नवरात्रि की शुभकानाएं प्रेषित करते हुए लोगों के कल्याण, आरोग्य, आयुष, सुख,समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना है।

वार्ता

epmty
epmty
Top