चरणजीत सिंह चन्नी होंगे अगले मुख्यमंत्री

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे अगले मुख्यमंत्री

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की है।


कांग्रेस के पंजाब के प्रभारी महासचिव हरीश रावत ने ट्वीट कर रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया की चरणजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। इस बीच चंडीगढ़ में मौजूद कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी अजय माकन ने कहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी राज्यपाल से मिलकर आज ही सरकार गठन का दावा पेश करेंगे।

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के लोकप्रिय दलित नेता है और वह चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। अमरिंदर सरकार में वह कैबिनेट स्तर के तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे हैं।

जारी वार्ता

epmty
epmty
Top