मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों की मिर्जा पुर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा शोक किया व्यक्त

मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों की मिर्जा पुर दुर्घटना में हुई मौत  पर गहरा शोक किया व्यक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुम्बई से गोपालगंज, बिहार जा रहे प्रवासी मजदूरों की जनपद मिरजापुर में एक दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए की आर्थिक मदद प्रदान करने तथा इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न ने अधिकारियों को दिवंगतों के पार्थिव शरीर बिहार भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

epmty
epmty
Top