जानिये योगी मंत्रिमंडल में किसका हुआ प्रमोशन, कौन हुआ शामिल

जानिये योगी मंत्रिमंडल में किसका हुआ प्रमोशन, कौन हुआ शामिल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
  • Story Tags

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 23 मंत्रियों में 21 मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इनमें छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्यमंत्री शामिल हैं। मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले पांच मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। सीएम योगी ने अपनी कैबिनेट में दो नये चेहरों राम नरेश अग्निहोत्री और कमला रानी वरूण को शामिल किया है। स्वतंत्र प्रभार वाले डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चैधरी और अनिल राजभर चार मंत्रियों को प्रोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सभी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन सभी मंत्रियों के विभागों की घोषणा शीघ्र ही होने की उम्मीद है।



1.डा.महेन्द्र सिंह


डॉ. महेंद्र सिंह 2012 से भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश में एमएलसी के नेता हैं। वे एक प्रतिष्ठित कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और एक अच्छे वक्ता भी हैं। वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और असम भाजपा के प्रहरी हैं। 2016 में असम विधान सभा चुनाव में उन्हें भाजपा की भारी सफलता का श्रेय दिया जाता है। वे ग्राम्य विकास, राज्य ग्राम विकास और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री थे, उनका प्रमोशन करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।


2.सुरेश राणा


सुरेश राणा 2012 पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की थानाभवन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। ये वर्तमान में भी थानाभवन से विधायक है और योगी कैबिनेट में गन्ना विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री थे, इनका प्रमोशन करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।।


3.भूपेन्द्र चौधरी


भूपेंद्र चौधरी 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुने गए थे। वह पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से आते हैं। वह 1990 के दशक से बीजेपी के साथ हैं और बीजेपी के भीतर विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।


4.अनिल राजभर


अनिल राजभर अनिल राजभर को सैनिक कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण, होमगार्ड, प्रांतीय रक्षक, नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री थे। अब मंत्रिमंडल विस्तार में उनका प्रमोशन करके कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। वर्तमान में वह जिला हरदोई के अतिरिक्त मंत्री हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली की सकलडीहा तहसील के निवासी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत सकलडीहा डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष के रूप में की थी।


5.रामनरेश अग्निहोत्री


रामनरेश अग्निहोत्री भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वर्तमान में वे मैनपुरी जनपद की भोगांव विधानसभा सीट से 17वीं विधानसभा के सदस्य हैं। भोगांव में रामनरेश अग्निहोत्री से पहले तक भाजपा का कोई प्रत्याशी चुनाव नहीं जीता था। वर्ष 2017 के चुनावों में भोगांव सीट से रामनरेश अग्निहोत्री ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में पहली बार जीत हासिल की। रामनरेश अग्निहोत्री को राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है। उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी हैं।


6.कमल रानी वरूण


कमल रानी उत्तर प्रदेश की घाटमपुर विधान सभा से विधायक हैं। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2017 के विधान सभा चुनाव में इन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सरोज कुुरील को 45178 वोटों से हराया था। उन्हें 92776 मत प्राप्त हुए थे। सीएम योगी ने अपने मंत्रिमंडल में कमलरानी वरूण को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया है।


7.डा.नीलकंठ तिवारी


डॉ नीलकंठ तिवारी एक भारतीय राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश सरकार में योगी आदित्यनाथ मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वे वाराणसी दक्षिण का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस सीट से श्यामदेव रॉय चैधरी ने 1989 से 2017 तक सात बार प्रतिनिधित्व किया था। इन्हें कानून और न्याय, सूचना, खेल और युवा कल्याण का राज्यमंत्री बनाया गया था, अब मंत्रिमंडल विस्तार में इनका प्रमोशन करके स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।


8.कपिलदेव अग्रवाल


कपिल देव अग्रवाल एक राजनेता और उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। ये उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मुजफ्फरनगर सदर विधान सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कपिल देव अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गौरव स्वरूप बंसल को 10,704 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की थी। कपिल देव अग्रवाल को स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के रूप मे शपथ दिलायी गयी है।


9.सतीश द्विवेदी


सतीश चंद्र द्विवेदी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और भारत के उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की 17 वीं विधान सभा के सदस्य हैं। वह उत्तर प्रदेश के इटवा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अरशद खुर्शीद को 10,208 मतों के अंतर से हराया था। इनका प्रमोशन करके स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है।


10.अशोक कटारिया


अशोक कटारिया उत्तर प्रदेश भाजपा के महासचिव हैं। कटारिया का जन्म यूपी के एक छोटे से गांव हेमपुर पृथ्वी में हुआ था। वह एक किसान परिवार से है। उन्होंने रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।
अशोक कटारिया 1994 में मुरादाबाद विभागाध्यक्ष के संगठनात्मक सचिव थे। 1996 में उन्हें मेरठ विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी और उन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल को साबित किया था। उनके संगठनात्मक कौशल और युवाओं पर पकड़ को देखते हुए उन्हें 2001 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। 2013 में उन्हें बीजेपी यूपी के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। 2014 के आम चुनावों के दौरान उन्हें यूपी में भाजपा का स्टार प्रचारक नियुक्त किया गया था। 2016 में उन्हें बीजेपी यूपी के महासचिव की जिम्मेदारी दी गई, वह लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उनका स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के पद पर प्रमोशन किया गया है।


11.श्रीराम चौहान


श्रीराम चौहान जन्म 20 सितंबर 1953 को बस्ती के खलीलाबाद में हुआ था। वे 1999 से 2001 तक वाजपेयी मंत्रालय में मामलों के राज्य मंत्री थे। उन्हें उत्तर प्रदेश के बस्ती से 13 वीं लोकसभा के लिए सांसद के रूप में चुना गया था। अब उन्हें स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाया गया है।
श्रीराम चैहान उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा में धनघटा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे बस्ती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार संसद सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2017 के चुनावों में समाजवादी पार्टी के एल्गो प्रसाद को 16,909 मतों के अंतर से हराया था।


12.रवीन्द्र जायसवाल


रवींद्र जायसवाल वाराणसी उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के दूसरी बार सदस्य निर्वाचित हुए थे। रवींद्र जायसवाल का जन्म 1966 में वाराणसी में हुआ था। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ लॉ एंड मास्टर ऑफ कॉमर्स की उपाधि प्राप्त की। राजनीति में प्रवेश करने से पहले वे पेशे से वकील थे। उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया है।


13.अनिल शर्मा


बुलंदशहर की खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर दो बार विधायक रहे अनिल शर्मा को जातीय और सियासी समीकरण में फिट बैठने पर भाजपा में शामिल किया गया था। वे मिशन 2017 शिकारपुर सीट से चुनाव जीतकर तीसरी बार विधानसभा में पहुंचे थे। अनिल शर्मा को राज्यमंत्री बनाया गया है।


14.महेश गुप्ता


महेश चंद्र गुप्ता उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा में बदायूं सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वर्ष 2017 में वे भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और 87314 मत प्राप्त करके अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आबिद रजा खान को 16467 वोटों से हराया था। महेश चन्द्र गुप्ता को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी है।


15.आनन्द स्वरूप शुक्ल


आनंद स्वरूप शुक्ल उत्तर प्रदेश की बलिया नगर निर्वाचन क्षेत्र से 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। उनका जन्म 6 अक्टूबर 1979 को उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी पिता हरिहर नाथ शुक्ला के पुत्र के रूप में हुआ था। उन्होंने गणित में एमएससी व राजनीति विज्ञान में एमए की शिक्षा प्राप्त की है। 2017 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मण को 40,011 मतों के अंतर से हराया था। उन्हें योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री मंत्री की शपथ दिलायी गयी है।


16.विजय कश्यप


विजय कुमार कश्यप पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल विधान सभा सीट से उत्तर प्रदेश की 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। विजय कुमार कश्यप ने 2017 में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के महेश कुमार चैधरी को 23,231 मतों से पराजित कर जीत हासिल की थी। विजय कश्यप को योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है।


17.गिर्राज सिंह धर्मेश


गिर्राज सिंह धर्मेश आगरा जिले में आगरा छावनी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं। वे अपने कार्यों के कारण अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। गिर्राज सिंह धर्मेश को योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है।


18.लाखन सिंह राजपूत


लाखन सिंह राजपूत उत्तर प्रदेश की दिबियापुर सीट से 17वीं विधान सभा के सदस्य हैं। उनका विधानसभा क्षेत्र औरैया जनपद के अन्तर्गत आता है। पहले यह सीट इटावा जनपद का हिस्सा थी। लाखन सिंह राजपूत को योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है।


19.नीलिमा कटियार


नीलिमा कटियार उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित कल्याणपुर में हुआ था। वे उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री व भाजपा की कद्दावर नेता प्रेम लता कटियार की बेटी हैं। नीलिमा कटियार ने कानपुर विश्वविद्यालय छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से एमए तक शिक्षा ग्रहण की है। वे 2017 में 86620 वोटों के साथ चुनाव जीती थी। उन्हें योगी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है।


20.चौधरी उदयभान सिंह


चौधरी उदयभान सिंह आगरा जिले की फतेहपुर सीकरी से विधायक है। भाजपा के प्रमुख नेता में इनका नाम शामिल है। ये दयालबाग विधानसभा सीट से भी विधायक रह चुके हैं। फतेहपुर आगरा की प्रमुख विधानसभा और लोकसभा की सीट भी है। चैधरी उदयभान सिंह को राज्यमंत्री बनाया गया है।


21.चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय


चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय सोशल एक्टिविस्ट और राजनेता हैं। वे सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी और भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य भी हैं। सरकारी सेवा वे 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। सरकारी सेवा में उन्हें ईमानदारी के लिए जाना जाता था। चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है।


22.रमा शंकर सिंह पटेल


मिर्जापुर के मड़िहान से बीजेपी के विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को 17वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 106517 मत प्राप्त हुए थे, इसके विपरीत उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी को 59919, बहुजन समाज पार्टी के अवधेश कुमार सिंह को 52782 मत प्राप्त हुए थे। उन्हंे राज्यमंत्री बनाया गया है।


23.अजीत सिंह पाल


कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा सीट पर उप चुनाव जीते अजीत सिंह पाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी है। इससे पूर्व अजीत सिंह पाल अपने पिता मथुरा प्रसाद पाल के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर चुनाव लड़े थे। उन्हें राज्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी है।

epmty
epmty
Top