BJP उपाध्यक्ष का UP पुलिस पर नहीं विश्वास-महिलाओं से बोली ना जाएं थाने

BJP उपाध्यक्ष का UP पुलिस पर नहीं विश्वास-महिलाओं से बोली ना जाएं थाने

लखनऊ। राज्यपाल के प्रभार से मुक्ति पाते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी बेबी रानी मौर्य को उत्तर प्रदेश पुलिस पर विश्वास नहीं रह गया है। वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम में महिला सुरक्षा को लेकर बयान देते हुए उन्होंने महिलाओं को दो टूक सलाह दी है कि वह शाम 5.00 बजे अंधेरा होने के बाद किसी भी मामले को लेकर थाने बिल्कुल ना जाएं। अगर जाना जरूरी है तो अगले रोज सुबह के उजाले में अकेले जाने के बजाए अपने भाई, पति या पिता को साथ लेकर ही थाने जाएं।

उत्तर प्रदेश को अपराध और बदमाश मुक्त बनाने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर उनकी ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य ने वाराणसी में आयोजित किए गए वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला सुरक्षा को लेकर दिए अपने बयान में कहा है कि थाना या कोतवालियों में महिलाओं की शिकायते सुनने के लिये एक महिला अधिकारी और सब इंस्पेक्टर अवश्य बैठती हैं। लेकिन मैं महिलाओं से एक बात जरुर कहना चाहती हूं कि वह कभी भी शाम 5.00 बजे अंधेरा हो जाने के बाद थाने के भीतर कभी ना जाएं। अगर जाना जरूरी है तो अगले रोज दिन के उजाले में जाएं और अपने साथ भाई, पति या पिता को जरूर थाने ले जाएं।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य इतना कहने भर पर ही नहीं रुकी, बल्कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में किसानों को खाद ना मिलने पर अपने से जुडा एक उदाहरण देते हुए कहा है कि अधिकारी सभी को गुमराह करते रहते हैं। मुझे परसो आगरा से एक किसान भाई का फोन आया था। उसे फसलों में डालने के लिये खाद हासिल नहीं हो रही थी। मेरे कहने पर अधिकारी ने कहा कि उन्हें खाद मिल जाएगी। लेकिन आज उस अधिकारी ने किसान को खाद देने से मना कर दिया और कहा कि मैं नहीं दूंगा। इस तरह की बदमाशी निचले स्तर पर होती है। इसे आप लोगों को देखने की जरूरत है। अगर कोई भी अधिकारी इस तरह की बदमाशी कर रहा है तो उसकी शिकायत डीएम से करें। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लिखकर दे।ं



epmty
epmty
Top