पति उन्नाव रेप का दोषी पत्नी को BJP ने दिया जिला पंचायत का टिकट

पति उन्नाव रेप का दोषी पत्नी को BJP ने दिया जिला पंचायत का टिकट

उन्नाव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की 51 जिला पंचायत सीटों पर समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए उन्नाव रेप के दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी को भी अपना उम्मीदवार बना दिया है।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की 51 जिला पंचायत सीटों पर अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में खास बात यह है कि संगठन की ओर से उन्नाव में हुए रेप मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर को चुनाव मैदान में उतार दिया है। इसके साथ ही पूर्व ब्लाक प्रमुख और पूर्व जिला अध्यक्ष को भी भाजपा ने अपना समर्थन दिया है।

एक अन्य खास बात यह है कि विधानसभा तक पहुंचने का सपना संजो रहे तमाम नेता अब जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जोर आजमाइश करेंगे। भाजपा द्वारा टिकट की घोषणा किए जाने के बाद से जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर शह और मात का भी खेल शुरू हो गया है। हालांकि पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर को फतेहपुर 84 चतुर्थ से अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश चंद्र उर्फ आनंद अवस्थी को भी सिकंदरपुर सरोसी प्रथम से प्रत्याशी बनाया गया है। नवाबगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह को औरास द्वितीय से टिकट मिला है। आनंद अवस्थी पूर्व में उन्नाव से विधान सभा सदस्य के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। जिला पंचायत सदस्य पद की समर्थित उम्मीदवार घोषित की गई संगीता सिंह सेंगर बांगरमऊ उपचुनाव के लिए भाजपा से टिकट मांग रही थी। हालांकि भाजपा द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया था।



epmty
epmty
Top