बोले कृषि मंत्री- UP में नहीं चलेगा बंगाल का खेला भाजपा ही किसानों की हितैषी

बोले कृषि मंत्री- UP में नहीं चलेगा बंगाल का खेला भाजपा ही किसानों की हितैषी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है उत्तर प्रदेश में बंगाल का खेला नहीं चलेगा। यहां पर खेला करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करते हुए उनके साथ निपटा जाएगा। बसपा, सपा और कांग्रेस देशभर में किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। सपा और बसपा के शासन में किसानों की दुर्दशा को लेकर किसान यूनियन चुप क्यों बैठी थी?

शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित की गई प्रेसवार्ता में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि देशभर में खेत भी वही है और किसान भी वही है। लेकिन भाजपा का शासन आने के बाद फसलों का उत्पादन तेजी के साथ बढा है। क्योंकि भाजपा ही किसानों की सच्ची हितैषी हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनवाई और किसान संगठनों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा किसानों को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के हित में इतने काम किए हैं जो किसी और सरकार ने नहीं किए है। इसके बावजूद भी किसान भ्रमित हो रहे हैं और किसानों को भ्रमित करने वाले कुछ लोग ऐसे हैं जो किसानों का हित नही चाहते हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि नये कृषि कानूनों को लेकर किसान कुछ जगह पर ही अपना प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि पूरे देश के किसान अपने खेतों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लगातार किसानों के लिए काम किया है। जबकि किसान सरकार के साथ बात करने को तैयार नहीं है और सरकार बार-बार किसानों से बात करना चाह रही है। अगर नये कृषि बिल में कोई कमी है तो उसे सरकार को बताएं। लेकिन किसान जिद पर अड़ा है कि बिल वापस हो। अगर बिल में कोई कमी है तो बताएं उसको ठीक किया जाएगा। इसके बावजूद भी किसानों को भ्रमित किया जा रहा है और किसान इस तरह का प्रदर्शन कर रहा है। इससे पूर्व मंडल मुख्यालय पर पहुंचे प्रदेश के कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सहारनपुर का किया दौरा तथा सहारनपुर के जिला अस्पताल में स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। जनपद दौरे पर पहुंचे कृषिमंत्री ने कोरोना महामारी में मरने वाले लोगों के परिजनों से की मुलाकात की और सांत्वना दी।

epmty
epmty
Top