30 प्रतिष्ठित लोगों को मिला 'प्रजापति रत्न सम्मान'

30 प्रतिष्ठित लोगों को मिला प्रजापति रत्न सम्मान

मुजफ्फरनगर। प्रजापति समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के 30 आईएएस, पीपीएस, इंजीनियर, उद्योगपति आदि प्रतिष्ठित लोगों को 'प्रजापति रत्न सम्मान' देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बुद्धिजीवियों ने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए समाज द्वारा पूर्ण मदद की जायेगी।

नगर स्थित एसडी डिग्री काॅलेज के सामने स्थित एक रिसोर्ट में प्रजापति उत्थान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय प्रजापति शिक्षा, रोजगार और व्यापार रहा। इस गोष्ठी में दिल्ली हरियाणा हिमाचल राजस्थान उत्तर प्रदेश के प्रजापति समाज के पीसीएस, आईपीएस, आईएफएस, इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट, उद्योगपति, व्यापारी और समाजसेवी के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्ण सिंह प्रजापति संस्थापक मैरिज शिक्षा समिति सुकृत शुक्रतीर्थ मुजफ्फरनगर ने की। कार्यक्रम का विधिवत संचालन नेमपाल प्रजापति कवि एवं कानूनगो राजस्व विभाग एवं सत्यवीर सिंह प्रजापति एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

वक्ताओं ने ऋषि शिक्षा समिति के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि समिति पिछले 30 साल से प्रजापति समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। समिति द्वारा तकनीकी शिक्षा एवं अन्य ज्ञानवर्द्धक जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रजापति समाज के मेधावियों को समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है और समाज के गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि विगत 30 वर्षों से मेधाावियों को सम्मानित किया जा रहा है।


इंजीनियर सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने माटी कला उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माटी कला पर्यावरण हितैषी है। कम लागत पर इससे अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। मिट्टी के बने हुए बर्तन में बना हुआ खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है। आज यह इंडस्ट्री का रूप ले चुका है।

दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए समाज को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। शोभाराम प्रजापति माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष उत्तराखंड ने कहा कि तकनीकी शिक्षा बहुत ही आवश्यक है। इसके तहत सभी उद्योग एवं व्यवसायिक कार्य आते हैं, चाहे वह माटी कला हो या फिर किसी भी प्रकार की इंडस्ट्री। तकनीकी शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

रमेश प्रजापति पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग उत्तर प्रदेश ने न्याय दिलाने हेतु एकजुटता पर बल दिया। डॉ. वरदानी ने पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने के संबंध में अपने विचार रखे। इंजीनियर डीपी सिंह, वेद प्रकाश प्रजापति, योगेंद्र बेचैन प्रजापति माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व सदस्य, जय भगवान प्रजापति इंजीनियर, शिवम कश्यप प्रजापति जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर ने अपने विचार रखें।

जिला वन अधिकारी सूरज प्रजापति ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य पर बिना रुके चलने पर ही कामयाबी हासिल की जा सकती है। पढ़ाई के लिए कम से कम 8 घंटे का वक्त देना जरूरी है। कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सक, एडवोकेट्स आदि ने कहा कि प्रजापति समाज के जो बच्चे शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनको महर्षि शिक्षा समिति शुकतीर्थ समिति की ओर से हर संभव मदद की जायेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रजापति समाज के 30 इंजीनियर, डॉक्टर, व्यवसायी, उद्योगपति, एडवोकेटस को 'प्रजापति रत्न सम्मान' देकर पुरस्कृत किया गया।

सहयोगी आयोजक ऋषिपाल प्रजापति ऋषि स्वीट्स का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। दिया डाइट चेयरमैन राहुल प्रजापति, कंवरपाल प्रजापति, समाजसेवी उद्योगपति गौरव प्रजापति, प्रमोद प्रजापति जिलाध्यक्ष प्रजापति महासभा मुजफ्फरनगर, मनीष प्रजापति एडवोकेट, रामनिवास प्रजापति, रोहतास प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा, डॉ. नीरज सुलेख प्रजापति, श्यामपाल प्रजापति, सुनील प्रजापति, जय प्रकाश प्रजापति, वेदप्रकाश प्रजापति, सतीश प्रजापति, रवि प्रजापति, पूर्व प्रधान मेहलकी राजकुमार प्रजापति (उप सम्पादक खोजी न्यूज़) आदि समाज के बुद्धिजीवियिों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद मुजफ्फरनगर के जिला वन अधिकारी सूरज प्रजापति, इंजीनियर प्रमुख महासचिव आल इंडिया सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, शोभाराम प्रजापति उपाध्यक्ष माटी कला बोर्ड उत्तराखंड कुमार गुलाल, मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉक्टर विनोद कुमार आर्य प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रजापति महासंघ दारा सिंह प्रजापति, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग उत्तर प्रदेश रमेश प्रजापति, पीसीएस जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर राम प्रजापति, लाइफकॉम चेयरमैन इंडस्ट्री वेद प्रकाश प्रजापति, माटी कला नगीना पोल्ट्री उद्योग खुर्जा राम अवतार प्रजापति, एडिशनल डायरेक्टर सेवा निर्मित ग्रामीण विकास उत्तर प्रदेश डॉ. वरदानी प्रजापति, चीफ इंजीनियर विद्युत विभाग सेवा निर्मित डीपी सिंह प्रजापति, पूर्व सदस्य माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड उत्तर प्रदेश प्रोफेसर योगेंद्र कुमार बेचैन प्रजापति, द्रोणाचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित एथलेटिक प्रजापति जिला भूमि संरक्षक अधिकारी मुजफ्फरनगर सत्यपाल सिंह प्रजापति, प्रजापति वैवाहिक पत्रिका दिल्ली प्रकाश प्रजापति इंडस्ट्रियल मैन साहिबाबाद दिल्ली एलजी राठौर प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष यादे शक्ति सेना राजस्थान गंगाराम प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपीएचओ हरियाणा सतीश शिवा प्रजापति, उद्योगपति सहारनपुर डॉ. राजकुमार बजाज, इंजीनियर बृजेश प्रजापति, टीसीएस गाजियाबाद इंजीनियर रणजीत सिंह, अध्यक्ष अधीक्षण अभियंता सिंचाई नीरज प्रजापति, ज्योतिषाचार्य हरिद्वार इंजीनियर डॉ. अनिल शास्त्री, नवनियुक्त अध्यक्ष महऋषि शिक्षा समिति जय भगवान प्रजापति, संपादक प्रजापति रत्न विरेंद्र प्रजापति, सिंघानिया रेस्ट समाजसेवी व उद्योगपति गाजियाबाद राम सिंह, वरिष्ठ व्यवसायी विनोद कुमार, प्रोफेसर बदायूं डॉ. राकेश प्रजापति, वरिष्ठ समाजसेवी सहारनपुर श्याम पाल फौजी, जिलाध्यक्ष सहारनपुर योगराज योगी, वरिष्ठ समाजसेवी, टीवीएस मोटरसाइकिल एजेंसी चेयरमैन महिपाल प्रजापति, पूर्व प्रधान महलकी राजकुमार प्रजापति के अलावा वरिष्ठ इंजीनियर, डॉक्टर आदि शामिल हुए।

epmty
epmty
Top