मोदी सरकार में 28 राज्यमंत्रियों ने भी ली शपथ - कौन है मंत्री पढ़िए खबर

मोदी सरकार में 28 राज्यमंत्रियों ने भी ली शपथ - कौन है मंत्री पढ़िए खबर

नई दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्री मंडल विस्तार में 15 कैबिनेट मंत्रियों के साथ 28 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है । कौन है मंत्री पढ़िए खबर ........

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से सांसद छठी बार सांसद बने पंकज चौधरी को भी मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। पंकज चौधरी 2019 में 6 वीं बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीत चुके हैं । पंकज चौधरी गोरखपुर में भी डिप्टी मेयर के रूप में काम कर चुके हैं।

मोदी सरकार के दूसरे राज्य मंत्री के रूप में अपना दल की मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी शपथ ली। कुर्मी समाज की बड़ी नेता अनुप्रिया पटेल को 2014 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी स्वास्थ्य राज्य मंत्री बनाया गया था लेकिन 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उनको मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई थी।

आगरा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने तीसरे राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। 2017 के विधानसभा चुनाव में एसपी सिंह बघेल ने फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत कर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। 2019 में जब लोकसभा का चुनाव आया तो एसपी सिंह बघेल ने आगरा से भाजपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीतकर सांसद बने। एसपी सिंह बघेल यूपी की राजनीति का बड़ा चेहरा है।

राजीव चंद्रशेखर ने मोदी सरकार के चौथे राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली । राजीव चंद्रसेखर कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद हैं और बड़े बिजनेसमैन है। राजीव अब मोदी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में काम करेंगे। राजीव शेखर कर्नाटक से तीसरी बार राज्यसभा के सांसद हैं।

शोभा ने मोदी सरकार के पांचवे राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 2004 में विधानसभा विधायक रही शोभा येदुरप्पा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं । 2004 में एमएलसी बनकर राजनीति शुरू करने वाली शोभा कर्नाटक के उडुपी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद है।

राज्य मंत्री के रूप में भानु प्रताप वर्मा ने शपथ ली । भानु प्रताप वर्मा उत्तर प्रदेश के जालौन लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। 1996 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके भानु प्रताप वर्मा पांचवी बार लोकसभा के सांसद हैं। उत्तर प्रदेश में विधायक का चुनाव जीत कर भी वे काम कर चुके हैं।

सातवें राज्य मंत्री के रूप में दर्शना जरदोश ने भी शपथ ली। दर्शना जरदोश बीजेपी महिला मोर्चा की महासचिव है। गुजरात से लोकसभा के सांसद दर्शना जरदोश लगातार तीसरी बार गुजरात के सूरत से सांसद हैं।

आठवीं राज्य मंत्री के रूप में भाजपा की प्रवक्ता रही मीनाक्षी लेखी ने शपथ ली। पेशे से वकील मीनाक्षी लेखी दो बार से नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद है। भाजपा प्रवक्ता के रूप में मीनाक्षी लेखी ने बेहतर काम किया है।

मोदी मंत्रिमंडल के नोवे राज्य मंत्री के रूप में अन्नपूर्णा देवी ने शपथ ली। झारखंड प्रदेश के कोडरमा से भाजपा की सांसद अन्नपूर्णा देवी झारखंड सरकार में भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर काम कर चुकी हैं। झारखंड के बंटवारे से पहले अन्नपूर्णा देवी बिहार सरकार में भी मंत्री एवं विधायक रह चुकी है।

मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम में 10वें राज्यमंत्री के रूप में नारायण स्वामी ने शपथ ली। कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में काम कर चुके ए नारायण स्वामी चार बार के विधायक हैं वर्तमान में वह कर्नाटक की लोकसभा सीट चित्रदुर्ग से भाजपा सांसद हैं।

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर ने 11 राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। कौशल किशोर यूपी के बड़े दलित नेता हैं और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।

12वीं राज्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड के नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। अजय भट्ट पहली बार लोकसभा के सांसद हैं। उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल चुके अजय भट्ट उत्तराखंड में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

13 वे राज्य मंत्री के रूप में लोधी समुदाय से आने वाले बीएल वर्मा को शपथ दिलाई गई। बीएल वर्मा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद है। वर्तमान में बीएल वर्मा यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष भी हैं। लोधी समुदाय से आने वाले बीएल वर्मा रुहेलखंड से आते हैं।

उत्तर प्रदेश के खीरी से भाजपा के लोकसभा सांसद अजय कुमार ने 14 वे राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली । पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतने वाले अजय कुमार उत्तर प्रदेश की विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

15 राज्य मंत्री के रूप में गुजरात के खेड़ा लोकसभा से सांसद देवू सिंह चौहान ने शपथ ली। दूसरी बार लोकसभा के सांसद देवू सिंह चौहान गुजरात में विधायक भी रह चुके हैं।

इसके अलावा मोदी मंत्रिमंडल के राज्य मंत्री के रूप में भगवंत खूबा, कपिल पाटिल , प्रतिभा भौमिक , सुभाष सरकार , भगवब्त करॉड , राजकुमार रंजन , भारती पंवार, शांतनू ठाकुर, महेंद्र मँजपुरा , जॉन बारला , मुरुगन एंव नितीश परमानिका ने भी शपथ ली।

epmty
epmty
Top