मोदी सरकार में 15 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ - जानिये इनके नाम

मोदी सरकार में 15 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ - जानिये इनके नाम

नई दिल्ली। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल फेरबदल में 14नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है जानिये उनके बारे में ........

सबसे पहले कैबिनेट मंत्री की महाराष्ट्र से सांसद नारायण राने ने ली। 2005 में शिवसेना ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था उसके बाद वो कांग्रेस में गए और राज्य में मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहे। कांग्रेस छोड़ने के बाद नारायण राणे बीजेपी में आ गए थे।

दूसरे मंत्री के रूप में सर्बानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। सोनोवाल कछारी जनजाति से आते हैं। असम में वो मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। वर्तमान में वह माजुली से विधायक है। उनकी पहचान आक्रमक युवा नेता के तौर पर की जाती है।

तीसरे कैबिनेट मंत्री के रूप में डॉ वीरेंद्र कुमार ने शपथ ली। विरेंद्र कुमार महिला एवं बाल विकास एवं अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री रहे हैं। चार दशक से यह राजनीति में सक्रिय वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं।

चौथे कैबिनेट मंत्री के रूप में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिराज सिंधिया ने शपथ ली। ज्योतिराज सिंधिया पूर्व में कांग्रेस की मनमोहन सरकार में भी केंद्रीय मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीत कर सरकार बनाई तो ज्योतिराज सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा की राह पकड़ ली और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराकर बीजेपी की सरकार बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ज्योतिराज सिंधिया वर्तमान में राज्यसभा में भाजपा के सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं।

पांचवें कैबिनेट मंत्री के रूप में जेडीयू के खाते से रामचंद्र प्रताप सिंह ने शपथ ली। रामचंद्र प्रताप सिंह राज्यसभा में दूसरी बार सांसद है । रामचंद्र प्रताप सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। रामचंद्र प्रताप सिंह पूर्व नौकरशाह है।

मोदी सरकार के छठे कैबिनेट मंत्री के रूप में उड़ीसा से राज्यसभा सांसद अश्वनी वैष्णव ने ने शपथ ली। अश्वनी वैष्णव आईआईटी कानपुर से एमटेक डिग्री धारक है तथा 1994 बैच के आईएफएस अधिकारी रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री के रूप में रामविलास पासवान के छोटे भाई हाजीपुर से सांसद पशुपति पारस शपथ ली। पशुपति पारस ने अभी हाल ही में अपने भतीजे चिराग पासवान को किनारे कर खुद लोकसभा में लोजपा के संसदीय दल के नेता बन गए हैं। अपने भतीजे से बगावत कर पशुपति पारस मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

आठवे कैबिनेट मंत्री के रूप में मोदी सरकार में राज्य मंत्री किरण रिजिजू शपथ ली। किरण रिजिजू मौजूदा मंत्रिमंडल में खेल राज्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे। किरण रिजिजू अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के सांसद है । इनका मोदी सरकार में प्रमोशन किया गया है। किरण रिजिजू को भाजपा का नार्थ ईस्ट में मजबूत चेहरा माना जाता है।

नोवे मंत्री के रूप में आरके सिंह ने शपथ ली । बिहार के आरा से सांसद आरके सिंह पूर्व नौकरशाह है तथा वर्तमान मोदी सरकार में ऊर्जा विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। स्वतंत्र प्रभार से कैबिनेट में लाकर उनका प्रमोशन किया गया है। आरके सिंह भारत सरकार में गृह सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।

वर्तमान मंत्रिमंडल में नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में काम कर रहे हरदीप सिंह पुरी को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। हरदीप पुरी 1974 बैच के आईएफएस अफसर है। वह यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि रहे हैं।

मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्री के रूप में मनसुख मान्डविया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मनसुख मान्डविया अभी राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं ।इनका भी मोदी सरकार में प्रमोशन किया गया है। मनसुख मान्डविया 2014 में बनी मोदी सरकार में भी राज मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुख मान्डविया गुजरात में भाजपा का प्रमुख चेहरा है।

मोदी सरकार के 12वीं कैबिनेट मंत्री के रूप में भूपेंद्र यादव ने शपथ ली। भूपेंद्र यादव बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव है। राजस्थान से आने वाले भूपेंद्र यादव 2012 से राज्यसभा में भाजपा सांसद के रूप में काम कर रहे हैं। भूपेंद्र यादव को संगठन मैनेजमेंट में मास्टर माना जाता है। राजनीति में आने से पहले भूपेंद्र यादव सुप्रीम कोर्ट में वकील थे । कई प्रदेशों में चुनावों में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

13 कैबिनेट मंत्री के रूप में गुजरात से ही आने वाले पुरुषोत्तम रुपाला ने शपथ ली। पुरुषोत्तम रुपाला तीन बार गुजरात विधानसभा में विधायक रहे। वर्तमान में पुरुषोत्तम रुपाला मोदी सरकार में राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। पुरुषोत्तम रुपाला का भी मोदी कैबिनेट में प्रमोशन किया गया है

मोदी सरकार के ही एक और राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी को मोदी कैबिनेट में जगह दी गई है। मौजूदा मंत्रिमंडल में जी किशन रेड्डी गृह राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं । आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद से भाजपा के सांसद जी किशन रेड्डी, आंध्र प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री के रूप में मोदी सरकार में वित्त विभाग के राज्यमंत्री के रूप में काम कर रहे अनुराग ठाकुर का भी प्रमोशन किया गया है । उनको राज्यमंत्री से कैबिनेट में जगह दी गई है । हिमाचल के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भाजपा का युवा चेहरा है। अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रहे हैं।

epmty
epmty
Top