बाढ़ पीड़ित किसानों की फरियाद सुने सरकार- AAP

बाढ़ पीड़ित किसानों की फरियाद सुने सरकार- AAP

औरंगाबाद। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और बाढ़ से प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टर 50 हजार रुपये मुआवजा देने की मांग की।

आप के मराठवाड़ा के प्रभागीय सदस्यों सदाशिव पाटिल, अजबराव मानकर और अन्य लोगों ने प्रभावित किसानों

के पक्ष में नारे लगाए गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक ज्ञापन देकर मांग की है कि राज्य में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र घोषित किया जाय। बाढ़ के कारण सोयाबीन, कपास, मूंग, अरहर की खड़ी फसल नष्ट हो गयी।

आप नेताओं ने कहा कि भारी बारिश के कारण विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिम महाराष्ट्र का क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसलिए सरकार को बाढ़ पीड़ित क्षेत्र घोषित कर प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति देनी चाहिए।

वार्ता

epmty
epmty
Top