अपने ही मंत्रियों की जासूसी करा रहे थे मोदी-शाह-डाेटासरा

अपने ही मंत्रियों की जासूसी करा रहे थे मोदी-शाह-डाेटासरा

जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब यह साबित हो गया है कि उन्होंने अपने मंत्रियों की जासूसी कराई थी।

गोविंद सिंह डोटासरा ने आज यहां सिविल लाइंस पर कांग्रेस द्वारा दिये गये धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने कई मंत्रियों की कार्यप्रणाली से खुश नहीं थे। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए कि मंत्रियों को हटाने की क्या वजह रही।

लिम्बाराम के संदर्भ में पूछे गये सवाल पर श्री डोटासरा ने चुनौती देते हुए कहा कि उनके खिलाफ किसी भी तरह की जांच करा लें, लेकिन उससे पहले लिम्बाराम को सामने लायें।

धरना स्थल पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जब काेरोना से लोग मर रहे थे उस समय आरएसएस और भाजपा के लोग कहां थे।

इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फाटक के पास पुलिस से धक्का मुक्की की। कई कार्यकर्ता बेरिकेडिंग को पार कर गये। बाद में पुलिस से उन्हें खदेड़ दिया।

वार्ता

epmty
epmty
Top