आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

मुजफ्फरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर अपनी मांगों से सम्बंधित मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

गुरूवार को महिला आंगनबाड़ी जिला संघ की जिलाध्यक्षा कृष्णा प्रजापति एवं महामंत्री शिवकुमारी की अगुवाई में जनपद के विभिन्न स्थानों से जिला मुख्यालय पर पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच जोरदार प्रदर्शन करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। चुनाव के समय किये गये वादें सरकार भूल चुकी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अधिकार लगातार कम करते हुए चुनाव के दौरान 120 दिन में सम्मानजनक मानदेय दिये जाने के वादा सरकार ने अभी तक पूरा नही किया है। महामारी के कारण अतिरिक्त भत्ता देने के बजाये सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नौकरी से निकाल रही है। जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। हर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लोगों का सामना करना पड़ता है।

इस दौरान सुधा त्यागी की अध्यक्षता और संगीता राजपूत के संचालन में हुए धरने पर फूलमेश शर्मा, रीतू चौधरी, बीना, मधुबाला, चन्द्रकला, शशिबाला, कमलेश और सुशीला आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन करने वालों में रीता रानी, ममता प्रजापति, फूलमेश शर्मा, कुसुम, मंजू, प्रवीण, मधुबाला, संगीता, चन्द्रबाला और प्रतिभा आदि कार्यकत्रियों मौजूद रही।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top