कांग्रेस का टिकट लौटने वाले प्रवक्ता ने छोड़ा पार्टी का हाथ- हुए भाजपा में..

कांग्रेस का टिकट लौटने वाले प्रवक्ता ने छोड़ा पार्टी का हाथ- हुए भाजपा में..
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रवक्ता के तौर पर पार्टी की नीतियों एवं कार्यकर्मों को सार्वजनिक मंचों पर रखने वाले नेता पार्टी का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से अपना दामन छुड़ाने वाले प्रवक्ता को कांग्रेस ने गुजरात से लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया था।

बृहस्पतिवार को कांग्रेस के प्रवक्ता रहे रोहन गुप्ता ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस के राज्य मुख्यालय स्थित दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रवक्ता रहे रोहन गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले कांग्रेस के एक और बड़े प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने भी पार्टी से दूरी बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण करने वाले रोहन गुप्ता ने मार्च महीने में ही कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। कांग्रेस ने रोहन गुप्ता को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन 18 मार्च को रोहन गुप्ता ने पार्टी का टिकट वापस कर अपना नाम वापस ले लिया था।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top