राहुल ने नहीं छोड़ी आस-बोले ममता गठबंधन का हिस्सा- सीटों को लेकर..

राहुल ने नहीं छोड़ी आस-बोले ममता गठबंधन का हिस्सा- सीटों को लेकर..
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

रांची। भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि ममता बनर्जी अभी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और गठबंधन में शामिल दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा है कि देश में सबसे बड़ा मुद्दा अन्याय है।

मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गठबंधन के साथ ममता बनर्जी के रिश्तो को लेकर कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अभी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और गठबंधन में शामिल सभी दलों के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है।पिछले हफ्ते ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर सीपीआईएम के साथ मिलकर बीजेपी को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया था, इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने कहा है कि ममता बनर्जी अभी भी गठबंधन का हिस्सा है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आज झारखंड के गुमला में पहुंचने पर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार में गठबंधन मिलकर लोकसभा इलेक्शन लड़ेगा। नीतीश कुमार गठबंधन को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ क्यों गए हैं? यह बात आप भी समझ सकते हैं।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top