DIG ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

DIG ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण

शामली। पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने आज शामली पहुंचकर पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर उपेंद्र कुमार अग्रवाल आज शामली पहुंचे और पुलिस लाईन एवं पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। डीआईजी सबसे पहले पुलिस लाईन ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्हें परेड द्वारा सलामी दी गई। उनके द्वारा परेड में सम्मलित कर्मचारियों के टर्नआउट को चैक किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा पुलिस लाईन स्थित शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुलिस लाईन स्थित मैस में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। आवासीय बैरक तथा पुलिस लाईन परिसर में साफ-सफाई एवं आवश्यक सुविधाओं का भी उन्होंने निरीक्षण किया। भंडार गृह एवं परिवहन शाखा की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया।


उन्होंने परिवहन शाखा में खड़े वाहनों की भी चैकिंग की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पाई गई। इसके बाद डीआईजी पुलिस कार्यालय पहुंचे, जहां उनके द्वारा प्रधान लिपिक शाखा, अंकिक शाखा, डीसीआरबी, स्थानीय अभिसूचना इकाई, महिला सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अभिलेखों के संबंध में लिपिक एवं कर्मचारी से जानकारी ली। डीआईजी ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को इस दौरान दिशा-निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान एसपी सुकीर्ति माधव, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी लाईन अमित सक्सेना, क्षेत्राधिकारी कैराना जितेन्द्र सिंह के अलावा प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top