बाइक ट्रैक्टर भिडंत में 2 मरे एक घायल

बाइक ट्रैक्टर भिडंत में 2 मरे एक घायल

शामली। ट्रैक्टर के साथ हुई दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का निशाना बने दो लोगों में एक युवक तीन बहनों को इकलौता भाई था। दोनो के परिवारों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है।

बृहस्पतिवार को जनपद शामली के थाना थानाभवन क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद में गंगोह जाने वाले मार्ग पर स्थित अहमदपुर पुलिया के पास जनपद सहारनपुर के नानौता थाना क्षेत्र के गांव कुआं खेड़ा से बाइक पर सवार होकर 26 वर्षीय विशु अपने साथी नीशू के साथ आ रहा था। जिस समय वह अहमदपुर पुलिया के पास पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में विशु की बाईक अंतनियंत्रित हो गई और वह सामने से गुजर रही ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई। इसी दौरान ट्रैक्टर भी अनियंत्रित हो गया जो सड़क किनारे जा रही एक अन्य बाईक को टक्कर मारते हुए उसे चला रहे कस्बा जलालाबाद निवासी फखरे आलम को रौंदते हुए उसके ऊपर से गुजर गया।

इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर इस दुर्घटना का कारण बने बाईक सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल कर कुआंखेड़ा निवासी 26 वर्षीय विशुु तथा जलालाबाद निवासी 32 वर्षीय फखरे आलम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हुए नीशू को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। दो लोगों की मौत से दोनों के परिवारजनों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है। उधर बताया जा रहा है इस दुर्घटना में मौत का निशाना बना विशु तीन बहनों का अकेला भाई था। विशु की शादी लगभग 4 साल पहले हुई थी। उसके 1 वर्षीय बेटी व एक ढाई साल का लड़का है। विशु की सबसे छोटी बहन की शादी लगभग डेढ़ माह बाद होने वाली थी। लेकिन हादसे में विशु की असमय मौत के बाद परिजन बुरी तरह से सदमे में है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

epmty
epmty
Top